BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

वित्त मंत्री ने कहा, आयकर में 120 तरह की छूट वैज्ञानिक नहीं

by bnnbharat.com
February 2, 2020
in समाचार
वित्त मंत्री ने कहा, आयकर में 120 तरह की छूट वैज्ञानिक नहीं

वित्त मंत्री ने कहा, आयकर में 120 तरह की छूट वैज्ञानिक नहीं

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को कहा कि आयकर की पुरानी कर व्यवस्था में 120 तरह की छूट वैज्ञानिक नहीं है और किसी भी प्रगतिशील राष्ट्र में इस तरह की व्यवस्था नहीं है तथा नयी कर व्यवस्था में हर करदाता को बचत होगी.

सीतारमण ने आम बजट पर यहां संवाददाताओं से चर्चा में नयी कर व्यवस्था के बारे में पूछे जाने पर कहा कि देश में अब तक हर सरकार ने आयकर में कुछ न कुछ छूट देती रही है और यह सूची 120 के पार पहुंच गयी है. उन्होंने कहा कि नयी कर व्यवस्था में 70 तरह की छूट को समाप्त कर दिया गया है और 50 छूट यथावत है.

उन्होंने कहा कि इसके मद्देनजर बजट में आयकरदाताओं के लिए दो विकल्प दिये गये हैं, जो पुरानी व्यवस्था में रहकर सभी छूट का लाभ उठाना चाहते हैं, उठा सकते हैं. लेकिन जो करदाता नयी कर व्यवस्था में आना चाहते हैं और बगैर छूट के कम कर का भुगतान करना चाहते हैं, वे इसे अपना सकते हैं. इसमें बगैर छूट के भी कम कर की वजह से बचत होगी.

सीतारमण ने करदाता चार्टर बनाने के प्रस्ताव का उल्लेख करते हुये कहा कि कर तंत्र में करदाता और कर अधिकारियों के बीच विश्वास की जरूरत है. कई संगठनों ने कर अधिकारियों द्वारा परेशान किये जाने की शिकायत की थी. इसके मद्देनजर करदाताओं के अधिकार पर मंत्रालय में चर्चा शुरू हुयी और तब जाकर करदाता चार्टर बनाने का सुझाव आया. अभी अमेरिका, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में करदाताओं के अधिकारों का उल्लेख है.

उन्होंने कहा कि करदाताओं को अधिकारियों द्वारा परेशान किये जाने से बचाने के उपाय किये गये हैं और इसके लिए फेसलेस आंकलन और दस्तावेज पहचान संख्या आदि की व्यवस्था की गयी है. बगैर दस्तावेज संख्या के आयकर विभाग के किसी भी नोटिस का करदाताओं को जबाव देने की जरूरत ही नहीं है. इसके लिए एक केन्द्रीकृत व्यवस्था की गयी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पत्थलगड़ी संविधान के दायरे के बाहर न हो: डॉ. एस.एन पाठक

Next Post

झारखंड एकता मंच के द्वारा किक बॉक्सरों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन

Next Post
झारखंड एकता मंच के द्वारा किक बॉक्सरों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन

झारखंड एकता मंच के द्वारा किक बॉक्सरों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d