BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

निजी लाभ के लिए वित्त मंत्रालय का इस्तेमाल नहीं किया : चिदंबरम

by bnnbharat.com
September 23, 2019
in Uncategorized
निजी लाभ के लिए वित्त मंत्रालय का इस्तेमाल नहीं किया : चिदंबरम

Finance Ministry not used for personal gains: Chidambaram

Share on FacebookShare on Twitter

आईएनएक्स मीडिया मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम के वकीलों ने दिल्ली उच्च न्यायालय में सीबीआई के सवालों पर सोमवार को जवाब दाखिल किया है. वकीलों ने जवाब में लिखा है, ‘इस मामले में सरकारी खजाने को कोई नुकसान नहीं हुआ है. इस मामले में जनता के पैसों का इस्तेमाल नहीं हुआ है और न ही यह बैंक फ्रॉड या देश के बाहर पैसे भेजने का मामला है. इस बात से इनकार किया जाता है कि वर्तमान मामला स्पष्ट विश्वासघात का है जिसपर जनता को बड़े पैमाने पर भरोसा है.’

चिदंबरम के वकीलों ने जवाब में सीबीआई के उस दावे को खारिज कर दिया, जिसमें एजेंसी ने उनपर वित्त मंत्री के पद का इस्तेमाल निजी फायदे के लिए करने का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा, ‘इस बात से इनकार किया जाता है कि आरोपी जिसने देश के वित्त मंत्री जैसा उच्च और प्रभावशाली कार्यालय संभाला हो, उसने अपने निजी फायदे के लिए सह-षड्यंत्रकारियों के साथ मिलकर उसी कार्यालय का इस्तेमाल किया.’

जमानत याचिका पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के जवाब पर प्रत्युत्तर देते हुए पूर्व वित्त मंत्री ने कहा कि उनके खिलाफ लुक आउट नोटिस पहले से ही जारी है और यह आरोप लगाना ठीक नहीं है कि उनके भागने की आशंका है और वह कानून की प्रक्रिया से बचने की कोशिश कर सकते हैं. न्यायमूर्ति सुरेश कैत आगे की सुनवाई दिन में करेंगे.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जीवन से तनाव मिटाने के लिए अपनायें ये उपाय, जानें सांस लेने का सही तरीका

Next Post

साहेबगंज बरहरवा थाना पुलिस ने चलाया जन जागरूकता अभियान

Next Post
साहेबगंज बरहरवा थाना पुलिस ने चलाया जन जागरूकता अभियान

साहेबगंज बरहरवा थाना पुलिस ने चलाया जन जागरूकता अभियान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d