BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रोजगार के लिए सभी बिहारियों को 10-10 लाख रुपये का आर्थिक मदद करेंगे: CM नीतीश

by bnnbharat.com
October 29, 2020
in समाचार
बिहार में नहीं करेंगे NRC लागू : नीतीश कुमार
Share on FacebookShare on Twitter

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद सभी पार्टियों के नेता दूसरे और तीसरे चरण के उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी जेडीयू उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं. वाल्मीकि नगर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने एक बड़ा एलान किया.

चम्पारण के ऐतिहासिक धरती को संबोधित करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने कहा की उन्होंने अपने कार्यकाल की सारी महत्त्वपूर्ण योजनाओं की शुरुआत इसी पावन धरती से की है. उन्होंने कहा कि, “हम तो सब काम चंपारण से ही शुरू करते हैं, चंपारण को मूल स्थान मानते हैं. चंपारण बापू की भूमि है, सत्याग्रह की भूमि है.”

इस चुनाव के सबसे गंभीर मुद्दे, रोजगार पर बोलते हुए नीतीश कुमार ने कहा, “जो 10 लाख रूपए की सहायत राशि (5 लाख का अनुदान और 5 लाख का ऋण बिना किसी बयाज के) नए रोजगार के लिए हम लोग अनुसूचिति जाति, जनजाति और अति पिछड़े वर्ग को देते थे. उसे अब सभी वर्ग के लोगों को दिया जायेगा ताकि नयी और उन्नत तकनीक से रोजगार सृजन हो सके.”

लालू राबड़ी राज के दौरान खस्ताहाल रहे पश्चिमी चम्पारण के हालात का ज़िक्र करते हुए श्री कुमार ने कहा, “क्या हाल था पहले पूरे इलाके का, शाम होने के बाद कोई घर से निकलने की हिम्मत नहीं करता था. अपराध की कितनी घटनाएं होती थीं, सबसे पहले हमने अपराध को नियंत्रित करने का काम किया.”

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कलयुगी बेटे ने ईंट से किया मां पर हमला, मौत, मचा हड़कंप

Next Post

भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे का पहला एकदिवसीय मैच 27 नवंबर को सिडनी में

Next Post
भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे का पहला एकदिवसीय मैच 27 नवंबर को सिडनी में

भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे का पहला एकदिवसीय मैच 27 नवंबर को सिडनी में

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d