रांची: झारखंड कांग्रेस के प्रवक्ता कुमार राजा पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की तरफ से रांची के अरगोड़ा थाने में देवी देवताओं का अपमान करने को लेकर एफआईआरदर्ज करवाया गया है.
भारतीय जनता युवा मोर्चा रांची महानगर के अध्यक्ष सूर्य कुमार के द्वारा दर्ज एफआईआर में यह कहा गया है कि कुमार राजा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर हिंदू देवी के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट किया है. एफआईआर में यह जिक्र किया गया है कि कुमार राजा के इस ट्वीट से धार्मिक उन्माद और सामाजिक समरसता बिगड़ सकता है.

