BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बिहार के पूर्व सांसद के खिलाफ दिल्ली में FIR

by bnnbharat.com
May 13, 2020
in Uncategorized
बिहार के पूर्व सांसद के खिलाफ दिल्ली में FIR

बिहार के पूर्व सांसद के खिलाफ दिल्ली में FIR

Share on FacebookShare on Twitter

बिहार: बिहार के बाहुबली नेता और पुर्णिया लोकसभा सीट से पूर्व सांसद पप्पू यादव एक मुसीबत में घिरते नजर आ रहे हैं. दिल्ली पुलिस ने शिकंजा कसते हुए लॉकडाउन के दौरान अवैध रूप से भीड़ एकत्र करने के मामले में पूर्व सांसद पप्पू यादव के खिलाफ अमर कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज किया है. दिल्ली पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को ओखला मंडी के सामने पूर्व सांसद ने अवैध रूप से सैकड़ों की संख्या में मजदूरों की भीड़ एकत्र की थी. इस दौरान शारीरिक दूरी और लॉकडाउन का पालन नहीं किया गया. इसके चलते मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

आरोप है कि बिहार के बाहुबली नेता और पूर्व सांसद पप्पू यादव बिहार के मजदूरों की मदद के नाम पर न केवल मंगलवार की सुबह दिल्ली के ओखला मंडी में सैकड़ों की भीड़ जुटाई, बल्कि इस दौरान सरेआम फीजिकल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती हुईं नजर आई. इस दौरान बिहार के पूर्व सांसद पप्पू यादव ने नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि वे प्रवासी मजदूरों को उनके घर बिहार के विभिन्न जिलों में पहुंचाने की व्यवस्था करेंगे.

पुलिस की मानें तो भीड़ जुटाने के दौरान पप्पू यादव लॉकडाउन का नियम तोड़ने के साथ यह भी भूल गए कि सभी को शारीरिक दूरी के नियमों का भी पालन करना है.

पुलिस की मानें तो पप्पू यादव के अनुरोध पर मंगलवार को ओखला रोड पर 200 अधिक लोग इकट्ठा गए थे और यहां पर बिहार में सत्तासीन नीतीश सरकार का विरोध करने लगे.

इस दौरान लोगों की मांग थी कि उन्हें वापस बिहार सुरक्षित तरीके से रवाना किया जाए. यहां पर जुटे मजदूरों से पप्पू यादव ने यह भी कहा कि वे अपने खर्चे पर प्रवासी मजदूरों को उनके घर भेजेंगें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बड़ी खबर: बिहार में बेकाबू होते हालात, एक दिन में मिले 130 कोरोना संक्रमित, आंकड़ा पहुंचा 879

Next Post

शिक्षक पर शराब तस्करी रैकेट चलाने का आरोप

Next Post
शिक्षक पर शराब तस्करी रैकेट चलाने का आरोप

शिक्षक पर शराब तस्करी रैकेट चलाने का आरोप

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d