BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्रेमी के घर से गांव लाकर पत्नी के चेहरे पर कालिख पोता, पति समेत 8 महिलाओं पर प्राथमिकी दर्ज

by bnnbharat.com
April 5, 2021
in समाचार
प्रेमी के घर से गांव लाकर पत्नी के चेहरे पर कालिख पोता, पति समेत 8 महिलाओं पर प्राथमिकी दर्ज
Share on FacebookShare on Twitter

पलामूः पलामू में एक बड़ी घटना सामने आई है, जिसमें महिला का मुंडन कर उसके चेहरे पर कालिख पोत दिया गया और पूरे गांव में घुमाया गया. मामला चैनपुर थाना क्षेत्र के सेमरा पंचायत का है. जहां रविवार की देर रात इस घटना को अंजाम दिया गया. महिला एक माह पहले अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी. जब महिला के पति को यह पता चला कि वो पनेरीबांध में रह रही है तो वहां से उसे लेकर अपने गांव पहुंचा. इसके बाद महिला की पिटाई भी की गई. थाना प्रभारी उदय गुप्ता ने बताया कि महिला से पूछताछ के बाद 12 लोगों पर FIR दर्ज किया गया है. इसमें पति, ननद समेत 8 महिलाएं शामिल हैं.

दरअसल, शादीशुदा महिला का प्रेम-प्रसंग अपने ही गांव के एक शादीशुदा व्यक्ति के साथ है. एक महीने पहले महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी. इससे ग्रामीणों में आक्रोश था. महिला के पति को पता लगा कि उसकी पत्नी पनेरीबांध में रह रही है. तब रविवार की शाम पनेरीबांध से उसे अपने घर लेकर आया.

घर पहुंचते ही पति, ननद समेत कुछ लोग उसके साथ मारपीट करने लगे. रात 11 बजे घर वाले और ग्रामीणों ने महिला का मुंडन कर दिया. फिर मुंह काला कर पूरे गांव में घुमाया. इतना करने के बाद लाठी-डंडे से लैस ग्रामीण महिला को लेकर उसके प्रेमी के घर पहुंचे और उसी को सुपुर्द कर दिया. मामले की जानकारी चैनपुर थाना को मिली. रात में ही पुलिस गांव में पंहुचकर महिला और उसके प्रेमी को थाना ले आई. पुलिस मामले के जांच में जुट गई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

टाइगर ग्रुप के सदस्य रोहित कुमार शर्मा ने पिस्तौल और गोली के साथ किया सरेंडर

Next Post

महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने दिया इस्तीफा

Next Post
वसूली मामला: अनिल देशमुख के खिलाफ CBI जांच के आदेश

महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने दिया इस्तीफा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d