BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

वेब सीरीज ‘तांडव’ के खिलाफ लखनऊ में चलेगा मुकदमा, 4 पर FIR दर्ज

by bnnbharat.com
January 18, 2021
in समाचार
वेब सीरीज तांडव पर छिड़ी विवाद, सरकार ने मांगा जवाब
Share on FacebookShare on Twitter

यूपी: सैफ अली खान स्टारर वेब सीरीज ‘तांडव’ अपने कंटेंट को लेकर विवादों से घिरी हुई है. इस वेब सीरीज को अमेजॉन प्राइम वीडियो पर 16 जनवरी को रिलीज किया गया है. तांडव पर आरोप हैं कि वेज सीरीज ने हिंदुऔं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाया है. इसके साथ ही बिजेपी के एमएलए राम कदम ने इस तांडव को बैन करने की मांग की है.

वहीं अब ‘तांडव’ में धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में इसके निर्माता-निर्देशक, लेखक और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इंडिया ओरिजिनल कंटेंट (अमेजन) की प्रमुख अपर्णा पुरोहित, निर्देशक अली अब्बास जफर, प्रोड्यूसर हिमांशु कृष्ण मेहरा, लेखक गौरव सोलंकी और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. हजरतगंज के वरिष्ठ उपनिरीक्षक अमरनाथ यादव ने इस संबंध में मामला दर्ज कराया है.

प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर 16 जनवरी को रिलीज हुई वेब सीरीज ‘तांडव’ को लेकर कई लोगों ने आपत्ति जतायी है. थाने में रविवार रात दर्ज प्राथमिकी में कहा गया कि वेब सीरीज के पहले एपिसोड में देवी-देवताओं का गलत चित्रण किया गया है, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं. इसमें अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल भी किया गया है, जिससे लोगों में काफी आक्रोश है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने वेब सीरीज के निर्माता-निर्देशक, लेखक समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है.

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने भी वेब सीरीज’तांडव’में हिंदूओं के देवी-देवताओं का उपहास उड़ाने संबंधी शिकायतों का संज्ञान लिया है और अमेजन प्राइम वीडियो से इस मुद्दे पर स्पष्टीकरण मांगा है. सैफ अली खान, ङ्क्षडपल कपाडिया, सुनील ग्रोवर, तिग्मांशु धूलिया, डिनो मोरिया, कुमुद मिश्रा, मोहम्मद जीशान अय्यूब, गौहर खान और कृतिका कामरा अभिनीत ‘तांडव’ का शुक्रवार को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर प्रीमियर हुआ. फिल्मकार अली अब्बास काफर ने हिमांशु किशन मेहरा के साथ मिलकर राजनीति पर आधारित इस सीरीज का निर्माण एवं निर्देशन किया है. इसकी कहानी गौरव सोलंकी ने लिखी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कंगना रनौत की फिल्म ‘धाकड़’ का First Look जारी

Next Post

सड़क हादसों पर नितिन गडकरी ने कहा- देश में 22 लाख स्किल ड्राइवरों की कमी

Next Post
देश में सभी वाहन दस्‍तावेजों की वैधता 30 सितंबर तक बढ़ी: गडकरी

सड़क हादसों पर नितिन गडकरी ने कहा- देश में 22 लाख स्किल ड्राइवरों की कमी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d