BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

एस्क्लेपियस अस्पताल के खिलाफ एफआईआर दर्ज

by bnnbharat.com
September 6, 2020
in समाचार
अवैध रूप से कार्ड बना कर राशन उठाव करने पर एफआईआर
Share on FacebookShare on Twitter

कोविड पॉजिटिव डेड बॉडी देने में अनियमितता को लेकर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के निर्देश पर हुई कार्रवाई

रांची. स्वास्थ्य मंत्री   बन्ना गुप्ता के निर्देश पर शनिवार को अनुमण्डल पदाधिकारी रांची के निर्देशानुसार इरबा स्थित एस्क्लेपियस अस्पताल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. 

बता दें कि अस्पताल प्रशासन द्वारा शुक्रवार को कोविड पॉजिटिव पाए गए एक शख्स की गलत डेड बॉडी परिजनों को सौंप दी गयी थी. जिसके बाद परिजनों को जब इस बात की जानकारी मिली तब उन्होंने इसकी स्वास्थ्य मंत्री  बन्ना गुप्ता जी को की थी. 

जमशेदपुर का रहने वाला था मृतक

जमशेदपुर से इरबा स्थित एस्क्लेपियस अस्पताल में जांच करवाने पहुंचे एक शख्स की कोविड19 की वजह से मौत हो गयी थी. जिसके पश्चात रांची जिला प्रशासन के प्रयास से मृतक के परिजनों को अंतिम संस्कार हेतु बॉडी जमशेदपुर ले जाने की अनुमति दी गई थी.

परिजन जब बॉडी को लेकर जमशेदपुर पहुंचे तब अंतिम संस्कार के दौरान उन्होंने देखा कि यह बॉडी किसी और शख्स की है. जिसके पश्चात इसकी शिकायत उन्होंने जिला प्रशासन रांची के साथ स्वास्थ्य मंत्री  बन्ना गुप्ता को की. स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रांची उपायुक्त को शिकायत जांच कर कड़ी कार्यवाई करने का निर्देश दिया.उपायुक्त के निर्देश पर अनुमण्डल पदाधिकारी रांची  लोकेश मिश्रा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अस्पताल पहुंच कर मामले की जांच करवाई. 

जांच में यह बात सामने आई कि जिस शख्स की बॉडी अस्पताल प्रशासन द्वारा परिजनों को दी गई थी, वह किसी अन्य व्यक्ति की थी. जिसके पश्चात मामले में कार्रवाई करते हुए  लोकेश ने परिजनों से उस बॉडी को वापस अस्पताल पहुंचाने को कहा एवं अपने परिजन को बॉडी ले जाने की पुनः अनुमति दी.

लापरवाही करने वाले अस्पताल के खिलाफ दर्ज हुआ एफआईआर

इस मामले को लेकर स्वास्थ्य मंत्री  बन्ना गुप्ता ने कहा, “जमशेदपुर के एक परिवार को अस्पताल द्वारा गलत बॉडी दे दी गई थी. जिसकी शिकायत मिलने के बाद उसकी जांच करवाई गई. जांच में शिकायत सही मिलने पर एस्क्लेपीएस अस्पताल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.“

उन्होंने आगे कहा कि “कोविड19 के संक्रमण के दौर में इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त के योग्य नहीं है. राज्य सरकार आमजनों के सहयोग के लिए सदैव तत्पर है. लापरवाही करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.“

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र संवैधानिक तकाजा

Next Post

स्वास्थ्य मंत्री ने दिया निर्देश, पार्थिव शरीर का हो पूरे विधि विधान से अंतिम संस्कार

Next Post
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का ऑपरेशन सफल, कहा- स्वस्थ होकर जल्द कर्मक्षेत्र लौटूंगा

स्वास्थ्य मंत्री ने दिया निर्देश, पार्थिव शरीर का हो पूरे विधि विधान से अंतिम संस्कार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d