सिमडेगा: सिमडेगा जिले के बानो प्रखंड में कम राशन देने के आरोप में पीडीएस दुकानदार के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. 139 बोरा चावल एवं 95 बोरा गेहूं जब्त कर नजदीकी जनवितरण दुकानदार राजेश्वरी प्रसाद साहू के पास वितरण करने के लिए दिया गया.
अंचलाधिकारी मनिंद्र भगत एवं थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने अपर समाहर्ता सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी के आदेश पर की कार्रवाई. लाभुकों ने शिकायत की थी कि कार्ड में 2 महीने का राशन चढ़ा कर 1 महीने का राशन दिया जा रहा है.

