मुंबई: सुशांत आत्महत्या मामले में एक बड़ा डेवलपमेंट हुआ है और लगातार लोगों की नाराजगी झेल रहे करण जौहर, एकता कपूर, सलमान खान और संजय लीला भंसाली के खिलाफ शिकायत दर्ज हो गई है.
बिहार में मुजफ्फरपुर के एडवोकेट सुधीर ओझा ने सुशांत की मौत के मामले में इन सभी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है. ओझा ने इन सभी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की दारा 306, 109, 504 और 506 के तहत शिकायत दर्ज करवाई है. मामले में सुनवाई 3 जुलाई को होगी.
ओझा ने जिल लोगों के खिलाफ शिकायत की है उनमें आदित्य चोपड़ा, साजिद नाडियाडवाला, संजय लीला भंसाली, एकता कपूर, दिनेश विजया, भूषण कुमार, करण जौहर शामिल हैं. ओझा ने मीडिया से बात करते हुए खुद इसकी पुष्टि की है और कहा है कि उन्होंने 8 लोगों के खिलाफ मुजफ्फरपुर में मामला दर्ज करवाया है.
बता दें कि सुशांत सिंह की मौत के बाद से ही पुलिस इसकी जांच कर रही है. इसके बाद कई फिल्मी हस्तियों और राजनेताओं ने जांच की मांग की थी.
वहीं सुशांत के पिता ने भी मामले में सीबीआई जांच की मांग की थी. सुशांत के निधन के बाद से ही लगातार बॉलीवुड के फिल्म निर्माता करण जौहर, एकता कपूर, संजय लीला भंसाली के अलावा एकता कपूर व अन्य पर प्रताड़ना और नेपोटिज्म के आरोप लग रहे हैं.

