BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मैट्रिमोनियल साइट्स पर महिला से दोस्ती कर किया दुष्कर्म, FIR दर्ज

by bnnbharat.com
March 14, 2020
in समाचार
मैट्रिमोनियल साइट्स पर महिला से दोस्ती कर किया दुष्कर्म, FIR दर्ज

मैट्रिमोनियल साइट्स पर महिला से दोस्ती कर किया दुष्कर्म, FIR दर्ज

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: मैट्रिमोनियल साइट्स पर दोस्ती के बाद एक युवक ने महिला से दुष्कर्म किया. आरोपित ने महिला से शादी का वादा कर वारदात को अंजाम दिया और फिर उसे सोशल मीडिया और अपने नंबर से ब्लॉक कर दिया. इसके बाद महिला ने आरोपित के खिलाफ डिफेंस कॉलोनी थाना पुलिस को शिकायत दी. पुलिस ने महिला की शिकायत पर दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपित शाह कंवर अली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 28 वर्षीय पीड़िता डिफेंस कॉलोनी में रहती है और उसके पहले पति से उसका तलाक का केस चल रहा है. इसके चलते उसका परिवार दूसरी शादी के लिए लड़के की तलाश कर रहा है. महिला के मुताबिक, तलाक होने की पूरी उम्मीद थी, इसलिए लड़के की तलाश कर दी थी.

पीड़िता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसने शादी के लिए एक मैट्रिमोनियल साइट पर अपना अकाउंट बनाया था. इस अकाउंट के जरिये उसकी मुलाकात आरोपित शाह कंवर अली से हुई. दोनों के बीच दोस्ती हुई और दोनों फोन पर बात करने लगे. 2 जनवरी को आरोपित ने पीड़िता को मिलने के लिए बुलाया.

इसके बाद आरोपित उसे एक गेस्ट हाउस में लेकर गया और वहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया. संबंध बनाने के बाद दोनों अपने अपने घर चले गए. महिला के मुताबिक, शारीरिक संबंध बनाने से पहले आरोपित ने शादी का वादा किया था.

इसके बाद अगले ही दिन से आरोपित ने पीड़ित महिला के फोन उठाना बंद कर दिया. इसके अलावा आरोपी ने मैट्रिमोनियल साइट्स और अन्य सोशल मीडिया पर बने अपने अकाउंट से पीड़िता को ब्लॉक कर दिया.

पीड़िता ने आरोपी से मिलने की कई बार प्रयास की, लेकिन वह नहीं मिला, जिससे परेशान होकर महिला ने पुलिस को शिकायत दी. पुलिस ने महिला की मेडिकल कराने के बाद आरोपित को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बारिश या कुदरत का कहर…

Next Post

कोरोना बना काल: सरकारी अस्पताल से भागे 4 संदिग्ध मरीज

Next Post
कोरोना बना काल: सरकारी अस्पताल से भागे 4 संदिग्ध मरीज

कोरोना बना काल: सरकारी अस्पताल से भागे 4 संदिग्ध मरीज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d