बरकट्ठा: प्रखंड के अंचल निरीक्षक फिरोज अख़्तर व राजस्व उपनिरीक्षक भीम यादव ने सयुंक्त रूप से आवेदन देकर ग्राम गैड़ा निवासी दामोदर राय पिता स्व. जगदीश राय पर सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने व धक्का-मुक्की करने के आरोप में बरकट्ठा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई.
दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने आरोप लगाया कि बीते 15 अक्टूबर को एसडीओ बरही व अंचलाधिकारी बरकट्ठा के आदेशानुसार लगभग 01:30 बजे अपराह्न में एएसआई लिलो प्रसाद यादव, पुलिस बल, अंचल अमीन रूपलाल प्रसाद व राजस्व उपनिरीक्षक भीम यादव के साथ जमीन पर पत्थर गाड़े जाने के बाद द्वितीय पक्ष दामोदर राय पिता स्व. जगदीश राय वगैरह ने गाड़े गए पिलर को उखाड़ दिया एवं पुलिस बल के साथ हाथापाई करने का आरोप लगाया गया.
घटना ग्राम गैड़ा की है. मामले को लेकर दामोदर राय के विरुद्ध सरकारी कार्य मे बाधा उत्पन्न करने व प्रशासन के साथ हाथापाई को लेकर कांड संख्या 178/2020 भादवि0 353/323/324 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई. वहीं पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करते हुए जेल भेजा गया.

