BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जिला अस्पताल के चीफ फार्मासिस्ट पर FIR

by bnnbharat.com
November 2, 2020
in समाचार
जिला अस्पताल के चीफ फार्मासिस्ट पर FIR
Share on FacebookShare on Twitter

रवि सिंह,

गोरखपुर: आय से अधिक संपत्ति मिलने पर गोरखपुर जिला अस्पताल के चीफ फार्मासिस्ट सर्वेश राम त्रिपाठी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. शनिवार देर रात विजिलेंस इंस्पेक्टर की तहरीर पर कोतवाली थाने में केस दर्ज किया गया. मामले की जांच सात साल तक चली और आरोप सही पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई है.
जानकारी के मुताबिक, चौरीचौरा इलाके के सोनबरसा निवासी सर्वेश राम त्रिपाठी जिला अस्पताल में चीफ फार्मासिस्ट के पद पर तैनात हैं. साल 2013 में अधिवक्ता उमेश धर द्विवेदी ने इनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. आरोप था कि सर्वेश ने पद का दुरुपयोग करते हुए आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है.
शिकायत पर गोरखपुर विजिलेंस की टीम ने जांच की तो पता चला कि वर्ष 2007 से 2013 के बीच सर्वेश ने कुल 33.83 लाख की संपत्ति अर्जित की जो वैध आय से अधिक है. इस बारे में वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए. इसकी रिपोर्ट एसपी विजिलेंस ने शासन को भेजी थी.

विजिलेंस भी करेगी मुकदमे की विवेचना

कार्रवाई की अनुमति मिलने के बाद मामले की जांच कर रहे विजिलेंस इंस्पेक्टर चंद्रेश यादव ने कोतवाली थाने में सर्वेश के खिलाफ तहरीर दी, जिसके आधार पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है. इस संबंध में पक्ष जानने के लिए सर्वेश राम त्रिपाठी से कई बार संपर्क किया गया, लेकिन उनका मोबाइल फोन बंद होने की वजह से बात नहीं हो पाई. जब भी उनका पक्ष मिलेगा प्रकाशित किया जाएगा.
कोतवाली थाने में तहरीर के आधार पर केस दर्ज होने के बाद पुलिस पूरे प्रकरण की विवेचना करेगी ही, लेकिन शासन से विजिलेंस को भी विवेचना की अनुमति मिली है. विजिलेंस अपनी जांच के आधार पर साक्ष्य को जुटाएगी और जरूरत पड़ने पर कोतवाली पुलिस को उपलब्ध कराएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

Corona Update India: 24 घंटे में मिले 45,230 नए मामले, 500 की मौत

Next Post

दर्दनाक सड़क हादसा: 6 की मौत, 10 अन्य घायल

Next Post
ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, 2 की मौत

दर्दनाक सड़क हादसा: 6 की मौत, 10 अन्य घायल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d