BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सिटी बस पर पथराव करने वाले ई-रिक्शा चालकों पर FIR

by bnnbharat.com
September 2, 2019
in समाचार
सिटी बस पर पथराव करने वाले ई-रिक्शा चालकों पर FIR

FIR on e-rickshaw drivers pelted on city bus

Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता,

रांची : महात्मा गांधी मार्ग पर रविवार से ई-रिक्शा की जगह सिटी बस सेवा का परिचालन शुरू किया गया. पहले ही दिन सिटी बस पर ई-रिक्शा चालकों के गुस्सा फूटा और बस पर ई-रिक्शा चालकों ने पथराव कर सिटी बस का सीसा तोड़ दिया. इस पथराव में बस में बैठे दो यात्री घायल हो गए. रांची के ओवर ब्रिज के पास तथा कथित ई-रिक्शा चालकों द्वारा बस पर हमला किया गया है. नगर निगम की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पत्थरबाजी करने वाले एक युवक को धर दबोचा है. साथ ही पत्थरबाजी करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने चुटिया थाना में मुकदमा दर्ज कराया है.

सिटी बस चलने से आक्रोशित थे ई-रिक्शा चालक

रांची के सबसे व्यस्त महात्मा गांधी मार्ग को जाम मुक्त बनाने के उद्देश्य से नगर निगम के द्वारा ई-रिक्शा को बंद कर सिटी बसों का परिचालन रविवार से शुरु किया गया, लेकिन शुरुआत के पहले दिन ही इसके परिचालन का ई-रिक्शा चालकों ने जमकर विरोध किया. गुस्सा में आकर कुछ चालकों ने बस पर पत्थरबाजी कर दी. पत्थरबाजी में बस के पीछे का शीशा पूरी तरह टूट गया. बस में बैठे दो यात्री पत्थर लगने से घायल हो गए. पत्थर लगने की वजह से दोनों यात्रियों के सर फूट गए हैं, जिन्हें तत्काल अस्पताल भेजा गया है.

घटना के बाद चालकों ने किया परिचालन बंद

बस पर पथराव की घटना के बाद सिटी बस के चालकों ने बस का परिचालन बंद कर दिया है. सभी ने रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर अपने बसों को खड़ा कर घटना की निंदा की है. अब बस चालक सुरक्षा मिलने पर ही बस के परिचालन की बात कर रहे हैं. ड्राइवर और खलासी को भी बस को बंद करने की धमकी दी गयी है. बस चालक जितेंद्र सिंह ने आपबीती बताते हुए कहा कि अचानक डोरंडा चौक के पास उपद्रवियों ने गाड़ी रुकवाई और पत्थरबाजी कर दी. वहीं, बस के कंडक्टर भी इस घटना से मर्माहत हैं और उनका कहना है जब तक अधिकारी इस पर कार्रवाई नहीं करेंगे तब तक हम परिचालन बंद रखेंगे.

आज से ही शुरु हुआ है बसों का परिचालन

रांची के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल महात्मा गांधी मार्ग पर भारी जाम की वजह से ई-रिक्शा का परिचालन बंद कर दिया गया है. एक सितंबर से नगर निगम के द्वारा सिटी बसों का परिचालन किया जा रहा है, लेकिन पहले ही दिन बसों पर पथराव कर दिया गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पांच राज्यों ने नए ट्रैफिक नियम लागू करने से किया इंकार

Next Post

पुलिस की लाठीचार्ज में भाजपा सांसद घायल, पार्टी ने बुलाया बंद

Next Post
पुलिस की लाठीचार्ज में भाजपा सांसद घायल, पार्टी ने बुलाया बंद

पुलिस की लाठीचार्ज में भाजपा सांसद घायल, पार्टी ने बुलाया बंद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d