BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सरकारी चापाकल पर निजी कब्जा करने वालों पर करें प्राथमिकी : रमाकांत

by bnnbharat.com
September 11, 2019
in समाचार
सरकारी चापाकल पर निजी कब्जा करने वालों पर करें प्राथमिकी : रमाकांत

FIR on private occupiers of Government Chapalkal: Ramakant

Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः मुख्यमंत्री सचिवालय के विशेष सचिव रमाकांत सिंह ने बुधवार सूचना भवन में जनसंवाद केंद्र में आए 21 शिकायतों की समीक्षा की. बोकारो जिले के चंदनक्यारी प्रखंड के महाल पंचायत में दो चापाकलों पर एक व्यक्ति ने निजी कब्जा की शिकायत पर सिंह ने सरकारी चापाकल का निजी इस्तेमाल करने वाले के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर और चापाकल को उसके घर की चहारदीवारी के बाहर अविलंब लाने का निर्देश दिया. धनबाद जिले के राजगंज में 2013-14 में पैक्स द्वारा किसानों को धान का बीज उपलब्ध कराया गया था. लेकिन, इस प्रखंड के लूतीपहाड़ी और मुरायडीह पंचायत में किसानों की फसल बर्बाद होने पर विशेष सचिव ने किसानों के मुआवजा का शीघ्र भुगतान करने का निर्देश दिया.

छूटे हुए घरों में अविलंब कराएं शौचालय निर्माण

पश्चिमी सिंहभूम जिले के खूंटपानी प्रखंड के बुदूहातू और दुमका जिले के जरमुंडी प्रखंड के शंकरपुर गांव के छूटे हुए शौचालय के निर्माण के लिए विशेष सचिव रमाकांत सिंह ने जिला पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को छूटे हुए लाभुकों की सूची तैयार कर जल्द ही उनके घरों में शौचालय निर्माण कराने का निर्देश दिया. लातेहार जिले के बालूमाथ प्रखंड के बसिया गांव के भोला महतो व अन्य की लगभग सात साल पहले टोरी-शिवपुर रेललाइन के लिए उनकी जमीन का अधिग्रहण के मुआवजा भुगतान के लिए एक सप्ताह के अंदर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

15 दिनों में मकान मालिक को किराए का करें भुगतान

देवघर जिले के सारठ प्रखंड स्थित कुकराहा गांव में ललित कुमार सिंह के आवास में उप स्वास्थ्य केंद्र के लगभग 15 साल 4 माह से किराए का भुगतान स्वास्थ्य विभाग की ओर से नहीं किये जाने पर 15 दिनों के अंदर मकान मालिक को किराया भुगतान करने का निर्देश स्वास्थ्य विभाग के नोडल पदाधिकारी को दिया गया. गिरिडीह जिला के सरिया थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग के साथ 21 दिसंबर 2012 को दुष्कर्म की घटना के साढ़े छह साल गुजर जाने के बाद भी आऱोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं होने पर दुष्कर्म के आऱोपियों के खिलाफ क्या कार्रवाई हुई है, इसकी अपडेट रिपोर्ट सुपुर्द करने को कहा. बकाया मानदेय, परिवहन मद भुगतान, लंबित वेतन एवं पेंशन, आवास नामांतरण, वृद्धावस्था आदि से जुड़ी शिकायतों पर भी जन संवाद में साप्ताहिक समीक्षा की गई. इस दौरान कुछ मामलों में आवश्यक कार्रवाई किए जाने की जानकारी नोडल अफसरों द्वारा दी गई तो कुछ मामलों में इसकी प्रक्रिया जारी रहने की बात कही गई. जन संवाद में दर्ज समीक्षा के दौरान पुलिस मुख्यालय में एआईजी शम्स तबरेज समेत कई अन्य अधिकारी मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सूचना भवन सभागार में चाइल्डलाइन सलाहकार बोर्ड की बैठक संपन्न

Next Post

पोषण माह के दौरान बीडीओ ने विधालयों में चलाया जागरूकता अभियान

Next Post
पोषण माह के दौरान बीडीओ ने विधालयों में चलाया जागरूकता अभियान

पोषण माह के दौरान बीडीओ ने विधालयों में चलाया जागरूकता अभियान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d