BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ब्रेकिंग: हिंदपीढ़ी में पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में 6 नामजद सहित 500 पर FIR

by bnnbharat.com
April 14, 2020
in समाचार
ब्रेकिंग: हिंदपीढ़ी में पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में 6 नामजद सहित 500 पर FIR
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: लॉकडाउन, समझाइश, जांच और निगरानी जैसे तमाम कदमों के बावजूद देश में कोरोना के मामले दो हजार के पार निकल चुके हैं. खतरा कितना बड़ा है, यह अब समझाने की जरूरत भी नहीं. कोरोना के खिलाफ पुलिस, डॉक्टर, सफाईकर्मी और तमाम अमले लगातार लड़ रहे हैं. लेकिन, लोगों की जान बचाने वालों पर ही हमले हो रहे हैं. उनसे बदतमीजी की जा रही है.

रांची के हिंदपीढ़ी में कोरोना पॉजिटिव मरीज को ले जाने के दौरान हंगामा मामले में पुलिस ने FIR दर्ज किया है. पुलिस ने 6 नामजद सहित 500 लोगों पर मामला दर्ज किया है.

Also Read This: ब्रेकिंग: झारखंड में 3 नए कोरोना मरीज की पुष्टि हुई, संख्‍या हुई 27

6 नामजद सहित 500 लोगों पर मामला दर्ज

कोरोना पॉजिटिव मरीज को ले जाने को लेकर सोमवार की देर रात हिंदपीढ़ी में हंगामा हुआ था. हंगामा कर रहे लोगों ने पुलिस टीम पर हमला किया था. पुलिस टीम पर पथराव भी किया गया था.

जिसको लेकर पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है. इसमें 6 नामजद सहित 500 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है. सरकारी कार्य में बाधा और लॉक डाउन के उल्लंघन को लेकर हिंदपीढ़ी थाने में मामला दर्ज किया गया है.

बता दें कि झारखंड में मंगलवार को तीन और कोरोना मरीज की पुष्टि हुई. इसके साथ ही अब कुल संख्‍या 27 हो गई है. रिम्‍स निदेशक डॉ डीके सिंह ने इसकी पुष्टि कर दी है.

Also Read This: IAS क्लब में सरकारी कर्मचारी की प्रतिनियुक्ति

13 अप्रैल तक कुल 24 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि

31 मार्च से लेकर 13 अप्रैल तक कुल 24 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की झारखंड में पुष्टि हो चुकी है. जिसमें दो लोगों की मौत भी हो चुकी है. एक रांची के हिंदपीढ़ी इलाके के मरीज की और दूसरी मौत बोकारो जिले के गो‍मिया प्रखंड के साड़म में बुजुर्ग मरीज की मौत हो चुकी है.

वहीं 13 अप्रैल की रात हजारीबाग मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में एक 85 वर्षीय कोरोना संदिग्‍ध महिला की मौत हो गई. वहीं इससे पहले राजधानी के सबसे बड़े अस्‍पताल रिम्‍स में भी दो कोरोना संदिग्‍धों की मौत हो चुकी है.

हॉटस्‍पॉट बने हिंदपीढ़ी में दो कोरोना पॉजिटिव

रांची में कोरोना का हॉटस्‍पॉट बने हिंदपीढ़ी में दो कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद अब हिंदपीढ़ी में कुल संक्रमितों की संख्‍या 13 हो गई है. वहीं सिमडेगा से भी एक कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है.

झारखंड में भी कोरोना अपना पांव पसारते जा रहा है. राज्‍य में लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्‍या बढ़ती जा रही है. 31 मार्च को रांची के हिंदपीढ़ी से पहला मामला सामने आया था. जहां 22 साल की मलेशियाई महिला में कोरोना की पुष्टि हुई थी.

महिला तबलीगी जमात में शामिल होकर हिंदपीढ़ी में रह रही थी. पुलिस को मिली सूचना के बाद उसे क्वारंटाइन में भेज कर जांच कराई गई थी, जिसमें उसके पॉजिटिव होने की बात सामने आयी थी. जिसके बाद संक्रमित महिला को रिम्स  के आइसोलेशन वार्ड में इलाज के लिए भर्ती किया गया था. जहां उसका इलाज चल रहा है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लॉकडाउन के विस्तार पर पुलिस अधीक्षक ने की लोगों से सहयोग की अपील

Next Post

धैर्य बनाकर रखेंगे और नियमों का पालन करेंगे तो कोरोना जैसी महामारी को भी परास्त कर पाएंगे: राकेश गुप्ता

Next Post
धैर्य बनाकर रखेंगे और नियमों का पालन करेंगे तो कोरोना जैसी महामारी को भी परास्त कर पाएंगे: राकेश गुप्ता

धैर्य बनाकर रखेंगे और नियमों का पालन करेंगे तो कोरोना जैसी महामारी को भी परास्त कर पाएंगे: राकेश गुप्ता

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d