सपन कुमार आकाश,
सुरसंड (सीतामढ़ी): सुरसंड थाना क्षेत्र अंतर्गत बिसपट्टी निवासी इंद्रकला देवी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई . दर्ज प्राथमिकी के अनुसार विजय मुखिया, रामसुंदर मुखिया, छविलाल मुखिया, बृजलाल कुमार, सीताराम मुखिया को नामजद अभियुक्त बनाई है.
आरोप है कि पुराने विवाद को लेकर गाली गलौज कर रही थी विरोध करने पर अर्धनग्न कर बूरी तरह से मारपीट कर जख्मी कर दिया. जिसे ग्रामीणों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज हेतु भर्ती कराया गया. इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर भोला कुमार सिंह ने की है.

