सुरसंड (सीतामढ़ी): सुरसंड थाना क्षेत्र अंतर्गत पठनपुरा वार्ड नंबर 8 निवासी रामवती देवी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज की कराई. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार गांव के ही विश्वनाथ सिंह, भिखारी सिंह, भविक्षण सिंह, देव शरण सिंह, शिव शरण सिंह, राम शरण सिंह, रामनाथ सिंह, सुजीत सिंह, मलको देवी, मीना देवी को नामजद अभियुक्त बनाया है.
दर्ज प्राथमिकी में आरोप है कि अभियुक्तों ने पुराने विवाद को लेकर गाली गलौज मारपीट करते हुए जानलेवा हमला करने का कोशिश किया. जिसको लेकर थाने में प्राथमिकी दी. इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर भोला कुमार सिंह ने की है.

