BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हिंसा मामला: अब तक 167 पर प्राथमिकी दर्ज, 885 गिरफ्तार

by bnnbharat.com
March 1, 2020
in समाचार
हिंसा मामला: अब तक 167 पर प्राथमिकी दर्ज, 885 गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: उत्तर पूर्वी दिल्ली के दंगाग्रस्त क्षेत्रों में धीरे-धीरे जनजीवन पटरी पर लौटने के साथ ही पुलिस ने दंगाइयों पर नकेल कसनी शुरु कर दी है और अब तक 167 प्राथमिकी दर्ज कर 885 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया अथवा गिरफ्तार किया है.

उत्तर पूर्वी दिल्ली के मौजपुर, चांद बाग, गोकुलपुरी, खजूरी समेत कई अन्य क्षेत्रों में इस सप्ताह के शुरु में नागरिकता संशोधन कानून(सीएए) को लेकर दंगे हुए थे जिसमें अब तक 42 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि करीब 300 घायलों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है. मृतकों में दिल्ली पुुलिस का हेड कांस्टेबल रतन लाल और खुफिया ब्यूरो का जवान अंकित शर्मा भी शामिल हैं.

दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता मनदीप सिंह रंधावा ने शनिवार को स्थिति काे पूरी तरह सामान्य एवं नियंत्रण में होने का दावा करते हुए बताया कि दंगों के सिलसिले में 167 प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है. जिसमें 36 मामले आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किये गये हैं. उन्होंने बताया कि दंगाइयों की पहचान कर उन्हें शिकंजे में लेने का काम तेजी से जारी है. अब तक 885 लोगों को हिरासत में लिया अथवा गिरफ्तार किया जा चुका है.

दंगों की जांच के लिए विशेष कार्यबल (एसआईटी) गठित किया गया है. एसआईटी की एक टीम के मुखिया उपायुक्त जॉय टिर्की जबकि दूसरी टीम की कमान उपायुक्त राजेश देव के पास है. एसआईटी अपराध शाखा के अतिरिक्त आयुक्त बी के सिंह की अगुआई में काम कर रही है.

दोनों टीमों ने तत्काल प्रभाव से हिंसा और उपद्रव से जुड़े मामलों की जांच का जिम्मा संभाल लिया है. इसके बाद अब दिल्ली हिंसा से जुड़ी सभी प्राथमिकियां एसआईटी को सौंपी जा रही हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, 1 गिरफ्तार

Next Post

प्रेम प्रस्ताव को किया इंकार, आरोपी ने नाबालिग से दुष्कर्म कर जिंदा जलाया

Next Post
प्रेम प्रस्ताव को किया इंकार, आरोपी ने नाबालिग से दुष्कर्म कर जिंदा जलाया

प्रेम प्रस्ताव को किया इंकार, आरोपी ने नाबालिग से दुष्कर्म कर जिंदा जलाया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d