BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सराय इनायत पुलिसकर्मियों के खिलाफ दर्ज हो FIR: अमरेंद्र नाथ सिंह

by bnnbharat.com
July 27, 2020
in Uncategorized
सराय इनायत पुलिसकर्मियों के खिलाफ दर्ज हो FIR: अमरेंद्र नाथ सिंह
Share on FacebookShare on Twitter

शशिभूषण,दूबे कंचनीय

प्रयागराज:  सराय इनायत थाने में दो पत्रकारों और एक पत्रकार की पत्नी को वहां के थाना अध्यक्ष संजय द्विवेदी और दरोगा आकाश कुमार राय व कौशलेंद्र द्विवेदी के द्वारा थाने में बंद करके पीटे जाने के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान सदस्य अमरेंद्र नाथ सिंह ने बड़ा बयान दिया है. शहर के जार्जटाउन स्थित अपने आवास पर अमरेंद्र नाथ सिंह ने पत्रकारों से एक प्रेस वार्ता में कहा कि सराय इनायत थाने की पुलिस ने समाज के सजग प्रहरी पत्रकारों के साथ जिस तरह का कृत्य किया है.यह निंदनीय है.

उन्होंने कहा कि यह पुलिस प्रशासन की अक्षमता का जीता जागता प्रतीक है. उन्होंने कहा कि यह मामला मेरे संज्ञान में आया है और मैं इसमें मुख्यमंत्री जी से दंडात्मक कार्यवाही की मांग करूंगा, और पत्र लिखूंगा. पत्रकारों के द्वारा जब बताया गया कि मामले की विवेचना कर रहे क्षेत्राधिकारी फूलपुर के द्वारा पत्रकार के साथी जो घटना के दौरान उपस्थित थे. उनका 161 का बयान दर्ज नहीं किया जा रहा है, तब उन्होंने कहा कि सीओ फूलपुर की तरह के अधिकारियों का कृत्य ही सरकार को बदनाम कर रहा है. उन्होंने कहा कि किसी भी घटना में प्राथमिकी दर्ज होनी चाहिए और निष्पक्ष विवेचना होनी चाहिए. जो यदि नहीं हो रही है तो यह प्रशासनिक चूक है और इसका दंड जिम्मेदार पुलिसकर्मियों को अवश्य मिलना चाहिए. सिंह ने कहा कि पत्रकार समाज में उत्पीड़ित लोगों की आवाज उठाता है और हम अधिवक्ता उनको न्याय दिलाने का कार्य करते हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस के खिलाफ एफआईआर होनी चाहिए उसने गर्भवती महिला के ऊपर हाथ उठाया है यह निंदनीय कृत्य है.

उन्होंने कहा कि जब किसी भी व्यक्ति के ऊपर जांच चल रही हो तो उस समय तक उसको अपने पद पर बरकरार रहने का कोई अधिकार नहीं है अन्यथा व निष्पक्ष जांच प्रभावित हो सकती है, लिहाजा सराय इनायत थाने के थाना अध्यक्ष संजय द्ववेदी और दरोगा आकाश कुमार राय के साथ कौशलेंद द्विवेद्वी वह अन्य पुलिसकर्मियों को निलंबित किया जाना चाहिए.

पिछले दिनों सराय इनायत थाने में दो पत्रकारों इरफान और अजय विश्वकर्मा व उसकी पत्नी को थाने में जमकर पीटा गया था. इसके बाद मामला प्रयागराज के सिविल लाइंस के सरदार पटेल मार्ग स्थित मीडिया हब का संचालन करने वाले शार्प रिपोर्टर पत्रिका के संस्थापक वीरेंद्र सिंह पत्रकार के पास पहुंचा.

उन्होंने प्रयागराज के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीक्षित से मुलाकात कर मामले में कार्यवाही की मांग की तत्पश्चात सीओ फूलपुर को जांच दी गई, परंतु मामले में सीओ फूलपुर के द्वारा लीपापोती की जा रही है,ऐसा पत्रकारों ने आरोप लगाया है. सोरांव विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉक्टर जमुना प्रसाद सरोज ने मामले की मजिस्ट्रेटी जांच हेतु प्रयागराज के कमिश्नर आर रमेश कुमार को पत्र लिखा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नगरीय निकायों में लंबित सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का करें त्वरित निराकरण

Next Post

कोरोना को मात देकर 8 मरीज हुए डिस्चार्ज

Next Post
कोरोना को मात देकर 8 मरीज हुए डिस्चार्ज

कोरोना को मात देकर 8 मरीज हुए डिस्चार्ज

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d