BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सड़क किनारे सरकारी संपत्ति पर लगे बोर्ड के मालिकों पर दर्ज होगी FIR, वसूला जाएगा जुर्माना

by bnnbharat.com
August 28, 2020
in समाचार
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर 6 प्रतिष्ठानों पर 7 हजार से अधिक का जुर्माना
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: नगर निगम सड़क के किनारे सरकारी संपत्ति पर लगे बोर्ड हटाने का अभियान जल्द शुरू करने जा रहा है. सरकारी संपत्ति पर लगे बोर्ड मिलने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनसे जुर्माना वसूला जाएगा. नगर आयुक्त मुकेश कुमार ने अभियान का खाका तैयार कर लिया है.

हफ्ते भर के अंदर यह अभियान शुरू हो जाएगा. नगर आयुक्त ने बताया कि बहुत सारे लोग जैसे डॉक्टर, ट्यूटर, होटल मालिक, रेस्टोरेंट मालिक, ढाबा वाले, प्रॉपर्टी डीलर, अपार्टमेंट वाले आदि सड़क किनारे बिजली के खंभों और अन्य सरकारी संपत्ति पर अपने नामकरण का बोर्ड लगा देते हैं और तीर का निशान लगाकर बताते हैं कि उनका संस्थान कहां है.

इससे शहर की खूबसूरती खराब होती है. उन्होंने लोगों को आगाह किया है कि ऐसे बोर्ड हटा लें. नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम होर्डिंग लगाने की अनुमति देता है. इस तरह के बोर्ड लगाने की अनुमति नहीं देता. उन्होंने कहा कि जो लोग बोर्ड नहीं हटाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

कांटा टोली रैन बसेरा में बनेगी बाउंड्री वाल

नगर आयुक्त मुकेश कुमार ने गुरुवार को कांटा टोली स्थित रैन बसेरा शेल्टर होम का निरीक्षण किया. शेल्टर होम में महिलाएं भी रहती हैं. यहां की महिला संरक्षिका ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्व अड्डेबाजी करते हैं. नगर आयुक्त के निरीक्षण में यह पाया गया कि बाउंड्री वाल नहीं होने से दिक्कत हो रही है.

नगर आयुक्त ने बताया कि यहां बाउंड्री वाल का निर्माण किया जाएगा. साथ ही आवागमन के लिए पीसीसी सड़क भी बनाई जाएगी. शेल्टर होम के पास रैन बसेरा के दो पुराने ढांचे हैं. नगर आयुक्त ने इंजीनियरों को निर्देश दिया है कि वह इसकी जांच करके बताएं कि इसका जीर्णोद्धार हो सकता है. या फिर से गिरा कर नया रैन बसेरा बनाया जा सकता है. नगर आयुक्त ने बताया कि यहां नया रैन बसेरा बनाया जाएगा._

बस स्टैंड का होगा रंग रोगन

नगर आयुक्त ने कांटाटोली बस स्टैंड का भी निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि बस स्टैंड में रंग रोगन नहीं है. यहां रंग रोगन किया जाएगा.‌ उन्होंने कहा कि अभी बसें चलू नहीं है. इसलिए निरीक्षण में कुछ खास फीडबैक नहीं मिला. जल्द ही बस शुरू होने के बाद इसका फिर से निरीक्षण किया जाएगा और जो भी यहां पर खामी है उसे ठीक किया जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रांची रेलवे स्टेशन पर डिस्पोजेबल लिनन बूथ की सुविधा का हुआ शुभारंभ

Next Post

मोटरसाइकिल की तेज रफ्तार ने ली 6 वर्षीय मासूम की जान

Next Post
बेकाबू हुई कार, दो बच्चों समेत चार को कुचला

मोटरसाइकिल की तेज रफ्तार ने ली 6 वर्षीय मासूम की जान

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d