BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

टेस्टिंग व सैंपलिंग के कार्य में बाधा उत्पन्न करने पर होगा FIR

by bnnbharat.com
April 9, 2020
in समाचार
टेस्टिंग व सैंपलिंग के कार्य में बाधा उत्पन्न करने पर होगा FIR

टेस्टिंग व सैंपलिंग के कार्य में बाधा उत्पन्न करने पर होगा FIR

Share on FacebookShare on Twitter
  • ड्रोन कैमरे से हिंदपीढ़ी इलाके की निगरानी

रांची: रांची के हिंदपीढ़ी क्षेत्र से कोरोना वायरस के नए मामले सामने आने के बाद उपायुक्त राय महिमापत रे ने वरीय पुलिस अधीक्षक अनीश गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी लोकेश मिश्रा और सिविल सर्जन, रांची बीवी प्रसाद के साथ संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस की.

रांची में 7 कोरोना पॉजिटिव मामले

प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपायुक्त ने बताया कि रांची में 7 लोग को कोरोना पॉजिटिव हैं, इनमें 6 लोग एक ही परिवार के हैं. 5 नए कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आए हैं. इन सभी व्यक्तियों को रिम्स के आइसोलेशन सेंटर में रखा गया है. जो नए पांच मामले कोरोना पॉजिटिव के आए हैं, उनकी कांटेक्ट ट्रेसिंग की जा चुकी है और जो भी उनके संपर्क में आए हैं उनकी सैंपलिंग का कार्य किया जा रहा है.

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उपायुक्त रांची ने लोगों से एक बार फिर से अपील की है कि अगर उनमें कोरोना के लक्षण दिख रहे हैं तो वह खुद जांच के लिए जिला प्रशासन से संपर्क करें.

उन्होंने कहा कि जितनी सैंपलिंग होगी संक्रमण से उतना ही बचाव होगा. रे ने कहा कि कोरोना के लक्षण पाए जाने पर 1950 में सूचित करें ताकि जांच कराई जा सके. उन्होंने लोगों से कहा कि घर में रहें, लॉकडाउन का पालन करें और सुरक्षित रहें. साथ ही बताया कि लोगों तक विभिन्न हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।.

मास्क का इस्तेमाल करें- डीसी

रांची डीसी ने लोगों से अपील की है कि वो मास्क का इस्तेमाल करें. उन्होंने कहा कि मास्क के इस्तेमाल से कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे को कम किया जा सकता है, इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोग मास्क का इस्तेमाल करें.

हिंदपीढ़ी क्षेत्र 72 घंटे के लिए सील

कोरोना पॉजिटिव के नए मामले सामने आने के बाद पूरे हिंदपीढ़ी क्षेत्र को 72 घंटे के लिए सील कर दिया गया है. पूरे क्षेत्र में पेट्रोलिंग की व्यवस्था की गई है ताकि लोग अपने घरों से बाहर ना निकले.

उपायुक्त रांची ने बताया कि आवश्यक वस्तुओं के लिए वॉलिंटियर्स की प्रतिनियुक्ति की गई है, हिंदपीढ़ी क्षेत्र में इन वॉलिंटियर्स के माध्यम से आवश्यक वस्तुएं लोगों के घर तक पहुंचाई जा रही हैं.

ड्रोन से पूरे इलाके की निगरानी

प्रेस कॉन्फ्रेंस में वरीय पुलिस अधीक्षक अनीश गुप्ता ने बताया की हिंदपीढ़ी इलाके में आम लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह से पाबंदी है. मेडिकल इमरजेंसी, आवश्यक वस्तु की जरूरत होने पर जिला प्रशासन या वॉलिंटियर्स से संपर्क किया जा सकता है.

उन्होंने बताया कि पूरे इलाके की निगरानी 4 ड्रोन कैमरे से की जा रही है. अनीश गुप्ता ने कहा कि अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के उल्लंघन करने के मामले में अब तक 70 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है.

टेस्टिंग और सैम्पलिंग के कार्य में बाधा उत्पन्न करनेवालों के खिलाफ होगी एफआईआर

आज सुबह 10ः00 बजे से अगले 72 घंटे के लिए हिंदपीढ़ी का इलाका सील कर दिया गया है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में अनुमंडल पदाधिकारी, सदर रांची लोकेश मिश्रा ने बताया कि कोरोना के अन्य पांच मामले एक ही क्षेत्र से आए हैं.

वार्ड नंबर 21, 22 और 23 में निषेधाज्ञा पहले से ही लागू है, और पूरे इलाके को 72 घंटे के लिए फिर से सील कर दिया गया है. आज सुबह 10ः00 बजे से ही अगले 72 घंटे के लिए इलाके को सील कर दिया गया है. किसी भी व्यक्ति के बाहर निकलने पर पूर्णता रोक है. आवश्यकता पड़ने पर जिला प्रशासन से 1950 पर संपर्क किया जा सकता है. यातायात भी पूरी तरह से बंद रहेगा, बिना कारण घर से बाहर निकलने पर कार्रवाई की जाएगी.

जिन्हें भी होम क्वारंटाइन किया गया है वह मेडिकल टीम के द्वारा बताए जाने के बाद ही घर से बाहर टेस्टिंग और सैंपलिंग के लिए निकल सकते हैं. टेस्टिंग और सैंपलिंग में बाधा उत्पन्न करने वाले लोगों के खिलाफ एफआईआर की जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बैडमिंटन खिलाड़ी प्रणीत ने दिया 4 लाख रुपये का दान

Next Post

…और दुनिया को अलविदा कह गए रामायण के सुग्रीव

Next Post
…और दुनिया को अलविदा कह गए रामायण के सुग्रीव

...और दुनिया को अलविदा कह गए रामायण के सुग्रीव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d