BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जातिसूचक टिप्पणी मामला: युवराज सिंह पर दूसरी FIR दर्ज

by bnnbharat.com
February 15, 2021
in समाचार
जातिसूचक टिप्पणी मामला: युवराज सिंह पर दूसरी FIR दर्ज
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: भारत के पूर्व स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह की मुश्किलें बढ़ गई है. हरियाणा पुलिस ने उनके खिलाफ दलित समाज के लिए की गई अपमानजनक टिप्पणी के मामले में संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज की है.  

युवराज सिंह पर आरोप है कि उन्‍होंने पिछले साल 1 जून को भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शर्मा के साथ वीडियो चैट पर युजवेंद्र चहल के प्रति अभद्र व अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल किया था. इस चैट का वीडियो वायरल होने के बाद युवराज सिंह को माफी भी मांगनी पड़ी थी.

रविवार को हरियाणा पुलिस ने हिसार के थाना हांसी में आईपीसी की धारा 153, 153 A, 295, 505 के अलावा एससी/एसटी एक्‍ट की धारा 3 {1) (r) और 3(1)(s) के तहत एफआईआर दर्ज की है. बता दें कि नेशनल अलायंस और दलित ह्यूमन राइट्स के संयोजक रजत कलसन ने 11 जनवरी को अदालत में याचिका दायर कर आरोप लगाया था कि बीते वर्ष 2 जून को उन्होंने युवराज सिंह के खिलाफ हांसी पुलिस को एक शिकायत दी थी, जिसमें उन्‍होंने मुकदमा दर्ज कर युवराज को गिरफ्तार करने की मांग की थी. 8 महीने बाद कोर्ट ने युवराज के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया.

इस मामले में विवाद होने के बाद युवराज सिंह पहले ही माफी मांग चुके हैं. पिछले साल उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर माफी मांगते हुए लिखा, ‘मैं ये बात साफ कर देना चाहता हूं कि मैं किसी भी तरीके के भेदभाव में विश्वास नहीं रखता हूँ. चाहे वो भेदभाव जाति के आधार पर हो, रंग के आधार पर हो, लिंग के आधार पर या मजहब के आधार पर हो. मैं अपना जीवन लोगों की भलाई के लिए जीता आया हूं और आगे भी जीता रहूंगा.’

युवराज सिंह ने भारत को दो टी20 वर्ल्ड खिताब दिलाने में अहम योगदान दिया है. पूर्व ऑलराउंडर ने वनडे वर्ल्ड कप 2011 में मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीता था. युवराज सिंह ने भारत के लिए 40 टेस्‍ट में 1900, 304 वनडे में 8701 और 58 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 1177 रन बनाए हैं. युवराज ने टेस्ट में 9, वनडे में 111 और टी-20 में 28 विकेट झटके हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

महिला की गला रेतकर हत्या, सरसों के खेत में मिली लाश

Next Post

नेपाल-श्रीलंका में अमित शाह बनाएंगे भाजपा की सरकार: CM बिप्लब देव

Next Post
नेपाल-श्रीलंका में अमित शाह बनाएंगे भाजपा की सरकार: CM बिप्लब देव

नेपाल-श्रीलंका में अमित शाह बनाएंगे भाजपा की सरकार: CM बिप्लब देव

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d