BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट, घर और दुकान में लगाई आग

by bnnbharat.com
December 30, 2020
in समाचार
छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट, घर और दुकान में लगाई आग
Share on FacebookShare on Twitter

बिहटा: बिहार की राजधानी पटना जिले के मनेर से दबंगों की मनमानी का मामला प्रकाश में आया है. मंगलवार को दबंगों ने पहले तो मनेर के भवानी टोला गांव में दलित परिवार की महिलाओं के साथ छेड़खानी की. फिर जब उन्होंने छेड़खानी का विरोध किया तो दबंगो ने मारपीट करते हुए उसके घर को आग के हवाले कर दिया. इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट और रोड़ेबाजी हुई, जिसमें कई लोगों की जख्मी होने की सूचना है.

मिली जानकारी अनुसार आगजनी की इस घटना में पीड़ित पक्ष के दुकान में रखी कंप्यूटर सहित घर में रखे अनाज, कपड़े और सभी जरूरी समान समेत लाखों की संपत्ति जलकर रख हो गई. घटना के संबंध में पीड़ित पक्ष ने बताया कि दबंगों द्वारा जबरन घर में घुस कर महिलाओं के साथ छेड़खानी करने की कोशिश की जा रही थी.

इसी दौरान महिलाओं के चीखने चिल्लाने की शोर सुनकर घर के सदस्य वहां पहुंचे. देखते ही देखते मारपीट होने लगी, जिसमें दोनों पक्ष के कई लोग जख्मी हो गए. घायलों में अयोध्या प्रसाद, मंटू पासवान, विनय पासवान, मोहक पासवान, बहारण पासवान, बच्चन पासवान, छोटान पासवान, कुँवर पासवान,विनेश्वरी पासवान समेत अन्य शामिल हैं.

इधर, घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय थाना की पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. पुलिस द्वारा सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस मामले में दोनों पक्षों की तरफ से मनेर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, जिसमें कई लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. फिलहाल इस सम्बंध में मनेर थानाध्यक्ष कुछ बताने से इंकार कर रहे हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ब्रिटेन से लौटे 20 लोगों में मिले कोरोना वायरस के नये लक्षण

Next Post

सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

Next Post
नक्सल मुठभेड़ के आधा दर्जन कांडों का अनुसंधान करेगी CID

सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d