BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हाईटेंशन तार गिरने से लगी आग, 2 लोगों की मौत

by bnnbharat.com
October 28, 2019
in समाचार
हाईटेंशन तार गिरने से लगी आग, 2 लोगों की मौत

Fire breaks due to high-tension wire, 2 people died

Share on FacebookShare on Twitter

बिहार:  राजधानी पटना सिटी इलाके में मंगलवार की सुबह हाईटेंशन तार गिरने की वजह से एक गोदाम और ट्रक में आग लग गई. इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए हैं.

पटना सिटी के बाईपास थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 30 के पास हाईटेंशन तार पोल से टूट कर उस वक्त गिरा जब ट्रक में लदा केमिकल पास के गोदाम में उतारा जा रहा था. हाईटेंशन तार के गिरने की वजह से सबसे पहले ट्रक में आग लग गई और केमिकल की वजह से धमाका हुआ. इसके बाद गोदाम में भी आग लग गई. आग की लपटें इतनी भयंकर थीं कि जल्द ही पास के दो अन्य गोदाम भी उसकी चपेट में आ गए.

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने की कोशिश होती रही. हालांकि, आग की लपटें तब शांत हुईं जब ट्रक और गोदाम पूरी तरीके से जलकर खाक हो गए.

इस दौरान मौके पर मौजूद दो ठेले वाले इस घटना में बुरी तरीके से झुलस गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घायल तीन लोगों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां पर उनका इलाज चल रहा है

घटना इतनी गंभीर थी कि आग की लपटें मानो आसमान छू रही थी. खुशकिस्मती की बात यह रही कि जिस जगह पर आग लगने की यह घटना घटी उस से 50 मीटर की दूरी पर एक पेट्रोल पंप था. अगर आग की लपटें इस पेट्रोल पंप तक पहुंच जाती तो घटना और बड़ी हो सकती थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

साहिबगंज में कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मलेन आयोजित

Next Post

नाले में गिरा सात साल का मासूम, मौत

Next Post
नाले में गिरा सात साल का मासूम, मौत

नाले में गिरा सात साल का मासूम, मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d