BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मुंबई में सनराइज अस्पताल में लगी आग, 2 लोगों की मौत, 73 मरीजों को निकाला गया सुरक्षित

by bnnbharat.com
March 26, 2021
in समाचार
मुंबई में सनराइज अस्पताल में लगी आग, 2 लोगों की मौत, 73 मरीजों को निकाला गया सुरक्षित
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबईः मुंबई के भांडुप में ड्रीम्स मॉल के भीतर बने सनराइज हॉस्पिटल में शुक्रवार तड़के आग लगने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और लगभग 73 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. आधी रात को इमारत की पहली मंजिल पर आग की लपटें देखी गईं, जो देखते ही देखते दूसरे माले पर भी फैल गई. इस तीन मंजिला मॉल की सबसे ऊपरी मंजिल पर कोविड-19 अस्पताल है.

मुंबई फायर ब्रिगेड और आपदा प्रबंधन की टीमें आग से निपटने के लिए मौके पर पहुंची और साथ ही यहां एडमिट कोविड-19 के मरीजों को आसपास के अन्य अस्पतालों में शिफ्ट किया.

जहां बीएमसी ने घटना में किसी के भी हताहत न होने की बात कही है, वहीं अस्पताल ने शुक्रवार सुबह अपने दिए एक बयान में कहा है कि परिसर में कोविड-19 के दो मरीजों के शव मिले हैं और अब आगे मिलने वाली जानकारी का इंतजार किया जा रहा है.

आज सुबह कम से कम दस फायर टेंडर्स इस आग पर काबू पाने के काम में लगे रहे और इसी के साथ अतिरिक्त नगर आयुक्त सुरेश काकाणी सहित पुलिस, फायर ब्रिगेड के कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद रहे.

मरीजों को मुलुंड में स्थित जम्बो कोविड फील्ड हॉस्पिटल और फॉर्टिस हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राजधानी रांची के राज हॉस्पिटल में लगी आग, वार्ड से मरीजों को निकाला गया बाहर

Next Post

झारखंड के पूर्व मंत्री के आवास से लाखों की मूर्ति चोरी

Next Post
झारखंड के  पूर्व मंत्री के आवास से लाखों की मूर्ति चोरी

झारखंड के पूर्व मंत्री के आवास से लाखों की मूर्ति चोरी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d