BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शादी समारोह में आगजनी से मची अफरा-तफरी,12घायल ,स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता मौके पर पहुंचकर अधिकारियों को दिया आवश्यक दिशा-निर्देश

by bnnbharat.com
February 22, 2021
in समाचार
शादी समारोह में आगजनी से मची अफरा-तफरी,12घायल ,स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता मौके पर पहुंचकर अधिकारियों को दिया आवश्यक दिशा-निर्देश
Share on FacebookShare on Twitter

जमशेदपुर . जमशेदपुर के एक होटल में रविवार देर शाम आगजनी की घटना में बारह लोग घायल हो गये. बाद में अग्निशमन विभाग के वाहनों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका. बताया गया है कि होटल में गैस रिसाव के कारण यह हादसा हुआ. सभी घायलों को तत्काल टाटा मेंस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता भी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार  बिष्टुपुर के होटल अलकोर में रविवार की रात को शादी पार्टी समारोह में गैस सिलेंडर का बर्नर बलास्ट हो गया. घटना में नौ साल का बच्चे समेत 12लोग घायल हुए. सभी का इलाज टीएमएच में कराया गया. पार्टी में शामिल लोगों के बीच भगदड़ मच गई. हर कोई घटना के बाद जान बचाने के लिए गेट के बाहर भागने लगा. लोग बताते है कि बर्नर बलास्ट होने से आग की चिंगारी 10 फीट दूर तक जाकर गिरी, जिससे टेबुल में लगा कपड़ा और जमीन पर बिछा कारपेट भी जल गया. लोगों ने मैनेजर मंजीत सिंह पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए.घटना के बाद सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट समेत कई पुलिस के अधिकारी पहुंच गए.सभी बिंदू पर मामले की जांच की गई.घटना के बाद लगभग एक घंटे तक शादी समारोह बंद रहा. स्थिति सामान्य होने पर जयमाला की रस्म शुरु हुई.बताया जाता है कि लड़का पक्ष आदित्यपुर से था और लड़की पक्ष भागलपुर से आया हुआ था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, 5 की मौत

Next Post

बंद खदान से कोयला निकालने के क्रम में चाल धंसने से दंपती की मौत

Next Post
बंद खदान से कोयला निकालने के क्रम में चाल धंसने से दंपती की मौत

बंद खदान से कोयला निकालने के क्रम में चाल धंसने से दंपती की मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d