लातेहार: लातेहार के उपायुक्त अबु इमरान ने फायर बिग्रेड को हर समय तत्पर रहने का निर्देश दिया है. उपायुक्त आज समाहरणलय कक्ष में फायर बिग्रेड के कार्याें की समीक्षा कर रहे थे. उन्होंने कहा कि फायर बिग्रेड को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए हर समय तैयार रहने की जरूरत है.

