BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सेना की जिप्सी में पलटते ही लगी आग, 3 जवानों की मौत

by bnnbharat.com
March 25, 2021
in समाचार
सेना की जिप्सी में पलटते ही लगी आग, 3 जवानों की मौत
Share on FacebookShare on Twitter

श्रीगंगानगर : भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे श्रीगंगानगर जिले के राजियासर थाना इलाके में बड़ा हादसा हो गया. यहां भारतीय सेना की एक जिप्सी दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे के बाद जिप्सी पलट गई और उसमें आग लग गई. इससे जिप्सी में सवार सेना के तीन जवानों की जलने से दर्दनाक मौत हो गई.

पुलिस के अनुसार, हादसा सूरतगढ़-छतरगढ़ रोड पर इंदिरा गांधी नहर की 330 RD के पास कल आधी रात करीब ढाई-तीन बजे के हुआ. यहां सेना की एक जिप्सी अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई. पलटने के बाद जिप्सी में भीषण आग लग गई. हादसे में जिप्सी में सवार सेना के 3 जवानों मौके पर ही जलने से दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, 5 जवान गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल जवानों को सूरतगढ़ के ट्रॉमा अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद मिलिट्री अस्पताल ले जाया गया है.

सेना के ये जवान बठिंडा की 47-AD यूनिट के बताए जा रहे हैं. ये सभी जवान युद्धाभ्यास के लिए सूरतगढ़ आए हुए थे. घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक 3 जवान जिंदा जल चुके थे. ग्रामीणों की सूचना पर राजियासर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और 5 गंभीर घायल जवानों को सूरतगढ़ के ट्रॉमा अस्पताल ले जाया गया. उनके साथ ही 3 मृत जवानों के पार्थिव शवों को सूरतगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. बताया जा रहा है कि हादसे के बाद जिप्सी में सवार तीन जवान घायल होकर बेहोश हो गये थे. वे जिप्सी में ही फंस गए थे. इससे वे उसमें जिंदा जल गये. मृतकों में एक सेना का सुबेदार बताया जा रहा है. वहीं अन्य 2 सेना के जवान हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पूरे देश में कल भारत बंद, जानिए सड़क और रेल पर कितना पड़ेगा असर

Next Post

100 दिनों तक चल सकती है कोरोना की दूसरी लहर

Next Post
100 दिनों तक चल सकती है कोरोना की दूसरी लहर

100 दिनों तक चल सकती है कोरोना की दूसरी लहर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d