गुमला:- गुमला जिले के लोहरदगा रोड में एक्साइड बैट्री की दुकान में शुक्रवार की रात में आग लगने दस लाख रुपये से अधिक के बैट्री जलकर राख हो गया. आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चला है. दुकानदार शंकर लाल जाजोदिया ने बताया कि शुक्रवार की रात में आठ बजे दुकान बंद कर घर गए थे. लाइन काटकर दुकान बंद किए थे.
