BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ट्रक की टक्कर से कार में लगी आग, पांच लोग जिंदा जले

by bnnbharat.com
November 23, 2019
in Uncategorized
ट्रक की टक्कर से कार में लगी आग, पांच लोग जिंदा जले
Share on FacebookShare on Twitter
उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के जनपद एटा में शनिवार की सुबह भीषण हादसा हो गया. बागवाला थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार एक डंपर से जा टकराई. टक्कर लगने से कार में आग लग गई, जिसमें एक ही परिवार के पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई. जबकि एक लड़की को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है. 

कार सवार लोग जनपद अमरोहा के नयागांव थाना क्षेत्र के रहने वाले थे. जानकारी के अनुसार नयागांव निवासी सुनील कुमार अपने परिवार के साथ दिल्ली से अपने घर अमरोहा जा रहे थे. बागवाला क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर के पास इनकी कार सड़क पर खड़े डंपर से टकरा गई. टक्कर होते ही कार में आग लग गई.

चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े, लेकिन तब तब कार में सवार पांच लोग जिंदा जल गए. मृतकों में सुनील कुमार, परिवार की एक महिला, दो बच्चे व एक अन्य युवक शामिल है. हादसे के दौरान वर्षा नाम की लड़की कार से बाहर जा गिरी, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई.

सूचना मिलते ही एसएसपी सुनील और एएसपी सजंय कुमार भारी पुलिस फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए. पुलिस ने घायल वर्षा को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया है. मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेजा है. सूचना पर मृतकों के परिजन एटा पहुंच गए.

बताया जाता है कि सुनील कुमार का परिवार दिल्ली में रहता था. शुक्रवार रात को ये लोग वहां से घर के लिए निकले थे. हादसे की वजह चालक को नींद की झपकी आना बताया गया है. वहीं हादसे के बाद सुनील के परिवार में कोहराम मच गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राजकुमार भगत को गोड्डा से और मदन महतो को पोड़ैयाहाट से बनाया गया उम्मीदवार

Next Post

निर्वाचन आयोग ने मृणाल कांति दास को झारखंड का ‘स्पेशल पुलिस ऑब्जर्वर’ किया नियुक्त

Next Post
निर्वाचन आयोग ने मृणाल कांति दास को झारखंड का ‘स्पेशल पुलिस ऑब्जर्वर’ किया नियुक्त

निर्वाचन आयोग ने मृणाल कांति दास को झारखंड का 'स्पेशल पुलिस ऑब्जर्वर' किया नियुक्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d