BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सफदरजंग अस्पताल के आईसीयू वार्ड में लगी आग, शिफ्ट किए गए 60 मरीज

by bnnbharat.com
March 31, 2021
in समाचार
सफदरजंग अस्पताल के आईसीयू वार्ड में लगी आग, शिफ्ट किए गए 60 मरीज
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के आईसीयू वार्ड में बुधवार की तड़के आग लग गई. आग लगने के बाद अस्पताल में अफरातफरी का माहौल हो गया. हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया. इसके साथ ही आईसीयू वार्ड के मरीजों समेत 60 लोगों को सही सलामत दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है. घटना सुबह साढ़े 6 बजे की बताई जा रही है. आग की सूचना पर डीएफएस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कवायद शुरू की. आग पर काबू पाने के बाद कुलिंग का काम किया गया.

मिली जानकारी के मुताबिक राहत की बात है कि किसी की जान की हानि नहीं हुई है. आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है.  अस्पताल के तीन मंजिला ब्लॉक के प्रथम तल पर आग लगी. आग पर काबू के लिए कुल 9 फायर टेंडर स्थल पर पहुंचे थे. अस्पताल के वेंटिलेटर में आग लगी थी. आग की सूचना के बाद तत्काल राहत कार्य शुरू किया गया, जिससे किसी बड़े नुकसान से बचने में सहायता मिली. अब आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी. फिलहाल आईसीयू में एडमिड सभी मरीजों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. आग की वजह से किसी भी मरीज को नुकसान नहीं पहुंचने की बात कही जा रही है. घटना के बाद अब दूसरे वार्डों के सिस्टम की भी जांच की जा सकती है. बता दें कि गर्मी का महीना शुरू होने के साथ ही आग लगने की घटनाएं भी बढ़ जाती हैं. अस्पताल के आईसीयू वार्ड में आग लगने की वजह फिलहाल साफ नहीं हो पाई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कल से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भरें फर्राटा, मंत्रालय ने दी हरी झंडी

Next Post

हजारीबाग के डिप्टी मेयर राजकुमार लाल का निधन, शोक की लह

Next Post
हजारीबाग के डिप्टी मेयर राजकुमार लाल का निधन, शोक की लह

हजारीबाग के डिप्टी मेयर राजकुमार लाल का निधन, शोक की लह

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d