BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोविड अस्पताल में आग, 8 की मौत, बचाये गये 40 मरीज

by bnnbharat.com
August 6, 2020
in समाचार
कोविड अस्पताल में आग, 8 की मौत, बचाये गये 40 मरीज
Share on FacebookShare on Twitter

अहमदाबाद:  गुरुवार को अहमदाबाद में कोविड-19 के मरीजों के उपचार के लिए चिह्नित एक निजी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में आग लगने से आठ मरीजों की मौत हो गई. अधिकारी ने बताया कि अहमदाबाद में नवरंगपुर इलाके के श्रेय अस्पताल में गुरुवार तड़के आग लग गई.

उन्होंने बताया कि अस्पताल में कोविड-19 के करीब 40 अन्य मरीजों को बचा लिया गया और उन्हें शहर के एक अन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अधिकारी ने बताया कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है.
जानकारी के अनुसार यहां 50 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा था. पुलिस मामले की जांच कर रही है. अस्पताल प्रशासन पर दमकल कर्मियों को देर से बुलाने का आरोप है. वहीं घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है.

उन्होंने ट्वीट करके लिखा, ‘अहमदाबाद के अस्पताल में आग लगने से दुखी हूं. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना हैं. आशा करता हूं कि घायल जल्द ठीक हो जाएंगे. मुख्यमंत्री विजय रुपाणी जी और मेयर बिजल पटेल से स्थिति के बारे में बात की. प्रशासन प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है.’

प्रधानमंत्री ने किया मुआवजे का एलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है. वहीं आग लगने से घायल हुए मरीजों को 50,000 रुपये की राशि दी जाएगी.

मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने अहमदाबाद के श्रेय अस्पताल में आग लगने की घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं. अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह विभाग) संगीता सिंह जांच का नेतृत्व करेंगी. मुख्यमंत्री ने तीन दिन में रिपोर्ट देने का आदेश दिया है. यह जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा दी गई है.

 

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मनरेगा योजनाओं के क्रियान्वयन का निरीक्षण करें सुनिश्चित: उपायुक्त

Next Post

सात क्षेत्र हुए कंटेनमेंट एवं बफर जोन से मुक्त

Next Post
सात क्षेत्र हुए कंटेनमेंट एवं बफर जोन से मुक्त

सात क्षेत्र हुए कंटेनमेंट एवं बफर जोन से मुक्त

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d