दिलीप सेन,
मध्य प्रदेश: दतिया जिले में पुरानी कलेक्ट्रेट के सामने अज्ञात कारणों के चलते शॉपिंग मार्ट में आग लग गयी जिसमे मार्ट मालिक का भारी मात्रा में नुकसान हुआ. आग कैसे लगी इसका कारण अज्ञात बताया जा रहा है.
आग लगने के कुछ समय में मौके पर वहां भीड़ इकट्ठी हो गयी और आग बुझाने के लिए सभी प्रयास किये जाने लगे लेकिन आग मार्ट के अंदर रखी सामग्री में लगातार बढ़ती चली जा रही थी और आग पर काबू पाना मुश्किल होता जा रहा था.
कुछ समय बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए जुट गई लेकिन आग मार्ट में इस तरह फैल गई जिसके लिए मार्ट के पीछे की दीवार को तोड़कर आग को बुझानी पड़ा. घंटों के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया.

