BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

241 यात्रियों से भरे विमान के इंजन में लगी आग, गिरने लगा मलबा

by bnnbharat.com
February 21, 2021
in समाचार
241 यात्रियों से भरे विमान के इंजन में लगी आग, गिरने लगा मलबा
Share on FacebookShare on Twitter

कॉलराडो. अमेरिका के डेनवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से शनिवार को यूनाइटेड एयरलाइंस फ्लाइट 328 ने उड़ान भरी तो शायद ही किसी ने सोचा होगा कि कुछ ही मिनटों में एक खौफनाक मंजर सामने होगा. उड़ान भरने के कुछ ही सेकेंड बाद फ्लाइट का एक इंजन फेल (Engine Fail) हो गया और आग की लपटों के साथ जलने लगा. फेडरल एविएशन ऐडमिनिस्ट्रेशन ने बताया कि होनोलूलू जा रहा बोईंग 777 विमान टेकऑफ के फौरन बाद एक इंजन फेल होने के चलते वापस लौट आया. उड़ान के बाद इंजन फेल होने से इसमें आग लग गई थी जिसका वीडियो एक यात्री ने बनाया. अच्छी बात यह रही कि प्लेन उड़ान के 20 मिनट में ही वापस लैंड हो गया और किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ.

इंजन जन फेल होने की जानकारी पायलट ने भी फौरन ग्राउंड कंट्रोल को दी और मेडे की कॉल भी दी. वहीं, प्लेन के पुर्जे आसमान से गिरे और डेनवर से कई मील दूर तक लोगों के घरों तक पहुंच गए. ब्रूमफील्ड पुलिस डिपार्टमेंट ने तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें बड़े-बड़े हिस्से घरों के बाहर पड़े दिख रहे हैं. हालांकि, इनके कारण किसी को चोट नहीं पहुंची है और इन्हें वापस ले जाया जा चुका है.इस विमान में 10 लोगों के क्रू के साथ 231 लोग सवार थे. एक यात्री ने CNN को बताया है कि उड़ान के कुछ ही मिनटों बाद एक भयानक धमाका सुनाई दिया. उन्होंने खिड़की से बाहर देखा तो इंजन ही गायब था. उस वक्त प्लेन 1000 फीट की ऊंचाई पर था. सुरक्षित लैंडिंग के बाद सबको नई फ्लाइट से भेजने का इंतजाम किया गया. यूनाइटेड एयरलाइंस ने भी बताया है कि FAA, NTSB और स्थानीय प्रशासन से संपर्क किया जा रहा है ताकि किसी तरह के नुकसान का पता लगाया जा सके..

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ऐसे पता करें अपने आधार  का 6 माह का लेखा-जोखा

Next Post

हरियाणा में भी वाहनों पर जातिसूचक शब्द लिखना पड़ेगा महंगा

Next Post
हरियाणा में भी वाहनों पर जातिसूचक शब्द लिखना पड़ेगा महंगा

हरियाणा में भी वाहनों पर जातिसूचक शब्द लिखना पड़ेगा महंगा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d