रांची: राजधानी रांची के मेन रोड ओवरब्रिज के निकट स्थित आयकर विभाग कार्यालय में शनिवार की सुबह अचानक आग लग गई. आग लगने की वजह से इलाके में अफरा-तफरी मच गई.
आग इनकम टैक्स कार्यालय के तीसरे तल्ले पर लगी थी. सूचना मिलते ही दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया गया. अनुमान लगाया जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी है.
फिलहाल आग में कितना नुकसान हुआ है. इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. वहीं इनकम टैक्स विभाग के कुछ कर्मचारी तीसरे तल पर फंस गए थे. जिन्हें दमकल के वाहनों के सहारे नीचे उतारा गया है.

