नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार देर रात करीब दो बजे कृष्णा नगर की एक बिल्डिंग में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया. सूचना मिलने पर दमकल कर्मी ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया.
मिली जानकारी के अनुसार, जिस इमारत में आग लगी वह कबाड़ का गोदाम है. तीन मंजिला गोदाम में देर रात आग लगने से भगदड़ को माहौल हो गया. इसकी सूचना दमकल कर्मियों को दी गई. दमकलकर्मियों ने सूझबूझ से 40 लोगों को सकुशल बचाया.

