पटना: राजधानी पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र से बड़ी खबर आ रही है. जहां कॉलोनी मोड़ स्थित मुकुट सर्विसेज नामक पेट्रोल पंप पर अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी.
हालांकि घटना के वक्त पेट्रोल पंप पर लोग गाड़ी में पेट्रोल भरवा रहे थे कि अचानक पेट्रोल पंप पर बने बैटरी रूम के अंदर से धुआं निकलने लगा. जिसके बाद से अफरातफरी का माहौल बन गया और अपनी जान बचाने को लेकर इधर-उधर भागने लगे.
वहीं आगलगी की घटना देख कर पेट्रोल पंप पर कार्यरत कर्मचारियों ने बैटरी रूम को ओर भागे और आग बुझाने का प्रयास करने लगे. हालांकि आग की लपटें इतनी तेज थी कि आनन फानन में लोगों ने आगलगी की जानकारी फायर बिग्रेड को दी.
सूचना पाते ही मौके पर पहुंची दो दमकल की गाड़ियां और दमकलकर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया गया.
मामले पर बिहार अग्निशमन विभाग के अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि मुकुट सर्विसेज नामक पेट्रोल पंप पर बैटरी में शॉर्ट सर्किट लगने के कारण आग लगी थी और इससे कोई क्षति नहीं हुआ है. आग पर काबू पा लिया गया है. फिलहाल स्थिति सामान्य है.

