BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रांची से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग, स्टेशन स्टाफ की चौकसी से बड़ा हादसा टला

by bnnbharat.com
February 7, 2021
in समाचार
रांची से नई दिल्ली जा रही  राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग, स्टेशन स्टाफ की चौकसी से बड़ा हादसा टला
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: रांची से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस के यात्रियों की अचानक तब सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई जब उन्हें ट्रेन में आग लगने की बात पता चली. आग पीछे से चौथे वैगन में लगी थी.

ट्रेन नंबर 02241 जब गंगा घाट रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी तब स्टेशन के स्टाफ की नजर उस वैगन में लगी आग पर पड़ी. उसने तुरंत ट्रेन में तैनात गार्ड को इसकी सूचना दी, तब ड्राइवर ने इमर्जेंसी ब्रेक के जरिए ट्रेन को रोका. साथ ही, इंजीनियरों को बुलाया गया जिन्होंने आग पर काबू पाया.

डीआरएएम नीरज अबंस्ट ने राजधानी एक्सप्रेस में आग लगने की घटना की जांच का आदेश देते हुए कहा है कि रिपोर्ट एक हफ्ते के अंदर आ जानी चाहिए. बहरहाल, जानकारी के मुताबिक ट्रेन शाम 6.10 बजे रांची रेलवे स्टेशन से दिल्ली के लिए खुली थी. जब ट्रेन गंगा घाट रेलवे स्टेशन को क्रॉस कर गई तो गार्ड को वॉकी-टॉकी पर सूचना मिली कि एक बोगी में आग लग गई है. ट्रेन को गंगा घाट स्टेशन पर लाया गया और इंजीनियरों को बुलाकर आग बुझवाई गई.

हालांकि, ट्रेन के स्टेशन पर रुकते ही यात्रियों के बीच पहले उतरने को लेकर अफरातफरी मच गई. रेलवे अधिकारियों ने उन्हें भरोसा दिलाया तब जाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली. इस दौरान राजधानी एक्सप्रेस गंगा घाट स्टेशन पर करीब 25 मिनट तक रुकी रही.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शिक्षा मंत्री की अपील के बाद पारा शिक्षकों ने वादा पूरा करो प्रदर्शन स्थगित करने का लिया निर्णय

Next Post

जामताड़ा में पारा शिक्षक की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका

Next Post
ट्रेलर के चपेट में आने से व्यापारी की मौके पर मौत

जामताड़ा में पारा शिक्षक की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d