BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दुर्गा पूजा को लेकर हुई फायरिंग, सीओ व पुलिसकर्मी सहित अन्य ग्रामीण घायल

by bnnbharat.com
October 5, 2020
in Uncategorized
दुर्गा पूजा को लेकर हुई फायरिंग, सीओ व पुलिसकर्मी सहित अन्य ग्रामीण घायल
Share on FacebookShare on Twitter

सुरसंड (सीतामढ़ी): थाना क्षेत्र के भिठ्ठा ओपी अंतर्गत मेघपुर गांव स्थित गोरख टावर चौक पर दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस व ग्रामीणों में भिड़ंत हो गई. जानकारी के अनुसार मां दुर्गा की पूजा की तैयारी जोरों पर चल रहा था.

देवी देवताओं की प्रतिमा का निर्माण हो रहा था, इसकी सूचना पर रोकथाम के लिए पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस विभिन्न मूर्तियों की प्रतिमा उठाकर जबरन विसर्जन कराने गई.

ग्रामीणों का आरोप है कि सभी पुलिसकर्मी शराब के नशे में धुत होकर दुर्गा की प्रतिमा के साथ बने गणपति, सरस्वती, लक्ष्मी, कार्तिक जी का छोटे-छोटे मूर्तियां को उठवा कर पूजा स्थल से करीब एक किलोमीटर दूरी सरेह में फेंकवा दिया. इसको लेकर ग्रामीणों की गुस्सा तीव्र होने लगा.

देखते ही देखते रोरे बाजी जैसा नौबत आ गया, दूसरी ओर पुलिस ने भी फायरिंग करना शुरू कर दिया. यह सभी घटना शनिवार की देर रात को हुई. फायरिंग से एक व्यक्ति जख्मी हो गया.

वहीं दूसरी ओर लाठी-डंडों से मारपीट के दौरान कई लोग घायल भी हो गए. घायलों में फायरिंग से मेघपुर गांव निवासी पलक चौधरी के पुत्र राघवेंद्र चौधरी जख्मी हो गया तो वहीं दूसरी ओर दोनों तरफ से लाठी डंडा वह पत्थरबाजी से कई लोग घायल हो गए. 

घायलों में ग्रामीण सुशील चौधरी, उमेश चौधरी, सुनील झा, सहित अन्य शामिल है! सभी का इलाज निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया तो दूसरी ओर फायरिंग से हुए घायल राघवेंद्र चौधरी का इलाज सीतामढ़ी के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया.

वहीं पुलिस की ओर से घायलों में सर्किल इंस्पेक्टर अरुण कुमार, अंचलाधिकारी संजय कुमार, अवर निरीक्षक ललन सिंह, सहित अन्य पुलिसकर्मी व चौकीदार भी घायल है. वहीं रविवार की अहले सुबह आक्रोशित ग्रामीणों व दुर्गा पूजा समिति के दर्जनों सदस्यों ने सुरसंड मेघपुर पथ को घंटों जामकर बांस बल्ला व टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया और न्याय के लिए गुहार लगाया.

दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने की मांग करने लगे. वहीं भाजपा के मंडल अध्यक्ष सुरेश कुमार मिश्र ने उच्च स्तरीय जांच व कार्रवाई करने की मांग की. पूजा समिति के अध्यक्ष ब्रजेश चौधरी, उपाध्यक्ष राकेश चौधरी, सचिव बृजेश मंडल व कोषाध्यक्ष साकिर हुसैन ने स्थानीय प्रशासन के प्रति आक्रोश देखा गया. वह गलत तरीके एक साजिश के तहत बिना सूचना के शराब के नशे में धूर्त होकर फायरिंग व मारपीट की घटना को अंजाम देने की बात कही गई.

आक्रोशित पूजा समिति के सदस्यों ने कहा कि दुर्गा पूजा नहीं तो वोट नहीं वोट की बहिष्कार करने की भी बात कही गई. आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव हो सकता है तो पूजा क्यों नहीं.

उक्त बातें दर्जनों आक्रोशित लोगों ने मेघपुर गांव में बताया है. वहीं पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि दान की राशि 55 हजार रूपए व एक लाख रुपये की जेवर चोरी करने की पुलिस कर्मियों पर आरोप लगाया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शर्लिन चोपड़ा ने किया ट्वीट, कहा- बॉलीवुड को रेहाब की है जरूरत

Next Post

कृषि विधेयक बिल पर लोगो को जागरूक करते सांसद- पंकज चौधरी

Next Post
कृषि विधेयक बिल पर लोगो को जागरूक करते सांसद- पंकज चौधरी

कृषि विधेयक बिल पर लोगो को जागरूक करते सांसद- पंकज चौधरी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d