BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

तिलक समारोह में फायरिंग, महिला की मौत

by bnnbharat.com
November 26, 2020
in समाचार
IPL सट्टेबाजी के विवाद में कई राउंड फायरिंग, भगदड़
Share on FacebookShare on Twitter

धनबाद: पहले के ज़माने में शादियों या घर के किसी कार्यक्रम में गोली चलाने (हर्ष फायरिंग) का बड़ा रिवाज हुआ करता था. हालांकि, आज भी कहीं-कहीं ऐसा चलन हैं. कई बार इस हर्ष फायरिंग के चलते बड़े हादसे हो जाते है. ऐसा ही बुधबार को हुआ झारखण्ड के धनबाद में. जहां, हर्ष फायरिंग के चलते एक महिला की मौत हो गई.

क्या है मामला ?

दरअसल, धनबाद स्थित नुनुडीह राहुल कैफे के पास एक इलाके में बुधवार को एक तिलक समारोह का आयोजन किया जा रहा था. जिसमें एक व्यक्ति द्वारा की गई हर्ष फायरिंग के दौरान एक महिला की मौत हो गई और एक व्यक्ति के पैर में गोली लग गई. खबरों की माने तो, इस घटना के दौरान यह गोली लड़की पक्ष की तरफ से चलाई गई थी. गोली चलते ही यह गोली महिला के पेट से आरपार होती हुई लड़के के पैर में जाकर लगी. इस घटना की जानकारी झरिया के सुदामडीह थाने की पुलिस को दी गई. घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया.

घटना के बाद मची अफरातफरी :

बताते चलें, इस घटना के घटते ही परिजन व कॉलोनी के लोगों में विवाद शुरू हो गया. महिला की मौत से कॉलोनी के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया. लोगों ने तिलक समारोह में रखा खाना उठा कर फेंक दिया, किया हुआ पूरा डेकोरेशन खराब कर दिया. इस हंगामे के चलते सड़क जाम हो गई. हालांकि, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हालत संभालें. पुलिस को घटनास्थल पर 9 MM का खोखा मिला है. इसी बीच लड़की पक्ष के सभी लोग फरार हो गए. बताते चलें कि, ये तिलक उदयनाथ पाण्डेय के बड़े पुत्र शशिनाथ पाण्डेय का हो रहा था. जिसमे लड़की पक्ष नावाडीह, सडऊर जिला भोजपुर बिहार से थे.

मृत महिला की पहचान :

खबरों के अनुसार, इस घटना में मरने वाली महिला की पहचान सुधा देवी के रूप में हुई है. वह शादी के कामों में रस्म अदाई करवाने गई थी. महिला के पेट में गोली लगने से उसकी मौत हुई. गोली लगते ही महिला को PMCH ले जाया गया था. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. डॉक्टर द्वारा मृत घोषित करने के बाद इस बात की जानकारी महिला के घर वालो को दे दी गई हैं. उधर घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करा दिए गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

संविधान दिवस: ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ भारत की है जरूरत- पीएम मोदी

Next Post

धोनी का जलवा… 40 रुपये किलो बेच रहे टमाटर

Next Post
धोनी का जलवा… 40 रुपये किलो बेच रहे टमाटर

धोनी का जलवा... 40 रुपये किलो बेच रहे टमाटर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d