रांचीः पड़वा थाना क्षेत्र स्थित कजरी में रेलवे के थर्ड लाइन का काम कर रही केपीटीएल कंपनी के स्टाफ पर गुरुवार को बदमाशों ने फायरिंग की. हालांकि गोली कार में लगी और स्टाफ शशिभूषण पांडेय बाल-बाल बच गए. घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
शशि भूषण पांडेय मेदिनीनगर से चार पहिया वाहन द्वारा केपीटीएल के कजरी कैंप कार्यालय पहुंचे थे. जैसे ही वह गाड़ी से उतर कर कार्यालय की ओर जाने लगे, पहले से वहां मौजूद बदमाशों ने उनपर फायरिंग कर दी. गोली उन्हें नहीं लग कर गाड़ी के शीशे में लगी.
बदमाशों की संख्या दो थी, जो बाइक से पाटन मोड़ की ओर भाग निकले. घटना की जानकारी मिलते ही पंडवा थाना प्रभारी रूपेश कुमार दुबे मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गए हैं.

