BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

गोलियों की गूंज से फिर थर्रायी सनसिटी, 2 गैंगस्टर्स के बीच दिनदहाड़े जमकर फायरिंग

by bnnbharat.com
March 12, 2021
in समाचार
मछली ठेकेदार को मारी गोली, झांसी रेफर
Share on FacebookShare on Twitter

जोधपुर. सन सिटी जोधपुर शहर (Jodhpur) में अपराधियों के हौंसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं. शहर में कानून-व्यवस्था की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है. गुरुवार को शहर में दो गैंगस्टर्स के बीच में जमकर फायरिंग हुई. इससे शहर में फिर से दहशत फैल गई. फायरिंग में हिस्ट्रीशीटर विक्रम सिंह नांदिया पेट में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पुलिस के अनुसार हिस्ट्रीशीटर राकेश मांजू और विक्रम सिंह नांदिया के बीच लंबे समय से आपसी रंजिश चल रही है. विक्रम सिंह नांदिया गुरुवार को शहर में स्थित डाली बाई के मंदिर जा रहा था. रास्ते में वह प्रसाद लेने के लिये रुका था. विक्रम के साथ उसका एक साथी भी था. इसी दौरान वहां खड़े हिस्ट्रीशीटर (History Sheeter) राकेश मांजू ने अपने एक साथी के साथ मिलकर विक्रम सिंह की गाड़ी पर फायरिंग करनी शुरू कर दी. इस पर विक्रम सिंह ने भी राकेश मांजू पर जवाबी फायरिंग की. फायरिंग में हिस्ट्रीशीटर विक्रम सिंह नांदिया के पेट में गोली लग गई. फायरिंग के दौरान दोनों तरफ से 9 राउंड फायर किये गये.
इसके बाद विक्रम सिंह अपनी गाड़ी को भगाकर पास में ही स्थित राजीव गांधी पुलिस थाने पहुंचा. वहां से पुलिस ने उसे मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती कराया. इस बीच विक्रम सिंह के समर्थक अस्पताल पहुंचे और उन्होंने पुलिस प्रशासन को जमकर खरी खोटी सुनाई. मथुरादास माथुर अस्पताल में जहां विक्रम सिंह नांदिया का इलाज चल रहा है वहां पर पुलिस का भारी अमला तैनात कर दिया गया है.राकेश मांजू के
डीसीपी आलोक श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने विक्रम सिंह नांदिया से घटना की जानकारी ली. डीसीपी श्रीवास्तव ने बताया कि शहर के डाली बाई मंदिर के पास दो गैंगस्टर्स के बीच में फायरिंग हुई है. इसमें हिस्ट्रीशीटर विक्रम सिंह नांदिया को गोली लगी है. उन्होंने कहा कि पुलिस ने शहर में नाकाबंदी शुरू कर दी है. जल्द आरोपी राकेश मांजू को पकड़ लिया जायेगा। उसके संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी जा रही हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बिहार में येलो अलर्ट जारी

Next Post

सड़क हादसे में एक की मौत,तीन अन्य घायल

Next Post
महिला पुलिसकर्मी की सड़क दुर्घटना में मौत

सड़क हादसे में एक की मौत,तीन अन्य घायल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d