BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

एक विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने रोहित

by bnnbharat.com
July 6, 2019
in समाचार
Share on FacebookShare on Twitter

लीड्स, 6 जुलाई: भारत के उप-कप्तान रोहित शर्मा एक विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ आईसीसी विश्व कप-2019 में हेडिंग्ले मैदान पर खेले जा रहे मैच में यह मुकाम हासिल किया और श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा को पछाड़ा।

संगकारा के नाम एक विश्व कप में चार शतक का रिकार्ड है। रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ शतक जमा उसी के पूर्व कप्तान का रिकार्ड तोड़ा है।

रोहित ने इस विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 122, पाकिस्तान के खिलाफ 140, इंग्लैंड के खिलाफ 102 और पिछले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ 104 रनों की पारियां खेलीं।

रोहित का यह दूसरा विश्व कप है और इसी में वह विश्व कप के सभी संस्करणों में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर के साथ संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ गए हैं। सचिन के नाम छह विश्व कप में छह शतक हैं। रोहित का दूसरा विश्व कप अभी खत्म ही नहीं हुआ है और उन्होंने क्रिकेट के भगवान की बराबरी कर ली है।

भारत इस विश्व कप में सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है और रोहित के फॉर्म को देखते हुए उम्मीद है कि वह सचिन को पीछे छोड़ विश्व कप में सबसे ज्याद शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।

रोहित ने 2015 में खेले गए विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ एक शतक जमाया था।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

विधानसभा चुनाव से पहले BJP दिखाएगी ताकत, एक साथ 29 हजार बूथों पर सदस्यता अभियान

Next Post

सरकार की योजनाएं गरीबों तक नहीं पहुंची तो नपेंगे जनसंपर्क पदाधिकारी

Next Post

सरकार की योजनाएं गरीबों तक नहीं पहुंची तो नपेंगे जनसंपर्क पदाधिकारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d