BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पहली कोरोना वैक्‍सीन रूस में लॉन्च

by bnnbharat.com
August 11, 2020
in Uncategorized
कोरोना वैक्सीन को लेकर अच्छी खबर, क्लिनिकल ट्रायल में उम्मीद जगी
Share on FacebookShare on Twitter

रूस: रूस ने आखिरकार कोरोनावायरस की दुनिया की पहली वैक्सीन लॉन्च कर दी है. यह बड़ा ऐलान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने खुद किया है. पुतिन ने बताया कि कोरोना वायरस के दुनिया के पहले टीके को रूस में मंजूरी मिल गई है.

पुतिन के मुताबिक, ऐसा हेल्थ मिनिस्ट्री के अप्रूवल के बाद ही किया गया है. पुतिन ने यह भी बताया कि यह कोरोना टीका सबसे पहले उनकी बेटी को ही लगाया गया है.

रूस में किसने बनाई कोरोना वैक्सीन

रूस पहले ही बता चुका था कि उसका वैक्सीन बनाने का काम पूरा हो चुका है और वह इसे लॉन्च करनेवाला है. बता दें कि रूस के मॉस्को में एक मॉस्को गामलेया इंस्टिट्यूट है, उसने इस कोरोना वैक्सीन को बनाया है. खबरों के मुताबिक, रूस अब सितंबर में इस वैक्‍सीन का बड़े पैमाने पर उत्पादन शुरू कर सकता है. फिर अक्टूबर से रूस में सबको टीका लगाना शुरू किया जाता है.

रूस में सभी को दी जाएगी वैक्सीन

यह दुनिया की पहली ऐसी कोरोना वैक्‍सीन बन गई है जिसे रेगुलेटरी अप्रूवल मिला है. बताया गया था कि वैक्‍सीन रूस में सभी को दी जाएगी ताकि कोरोनावायरस के खिलाफ इम्‍युनिटी हासिल हो सके. बताया गया था कि इस वैक्‍सीन से किसी तरह के नुकसान या रिऐक्शन के संकेत नहीं मिले हैं.

शक के घेरे में रूस का कोरोना वायरस टीका

रूस के कोरोना वायरस टीके को शक की निगाह से भी देखा जा रहा है. इसपर कई एक्सपर्ट्स ने सवाल खड़े किए हैं. वर्ल्‍ड हेल्‍थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) ने कहा था कि उन्‍हें रूसी वैक्‍सीन से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी या डेटा नहीं मुहैया कराया गया है. अमेरिका के संक्रामक रोगों के व‍िशेषज्ञ डॉक्‍टर एंथनी फॉसी ने भी कहा था कि उम्मीद है रूस ने कोरोना वैक्सीन को लॉन्च करने से पहले उसकी टेस्टिंग कर ली है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

धारावाहिक “पारो” में अहम किरदार निभा रहे हैं शहर के अमरनाथ

Next Post

कोरोना वॉरियर्स को जोहार, आपका कार्य अद्भुत: हेमंत सोरेन

Next Post
सीएम हेमंत सोरेन की सुरक्षा बढ़ाई गई, सीआइडी ने स्वीट्जरलैंड और जर्मनी के होस्ट सर्वरों के मालिक को मेल भेज कर विस्तृत जानकारी मांगी

कोरोना वॉरियर्स को जोहार, आपका कार्य अद्भुत: हेमंत सोरेन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d