BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अपराध को रोकने के लिए खुला पहला साइबर क्राइम थाना, स्पेशल टीम रखेगी नजर

by bnnbharat.com
June 23, 2020
in समाचार
अपराध को रोकने के लिए खुला पहला साइबर क्राइम थाना, स्पेशल टीम रखेगी नजर
Share on FacebookShare on Twitter

रवि  सिंह,

गोरखपुर: बदलते वक्त में साइबर अपराध सबसे बड़ी समस्या के रूप में उभरा है अब साइबर क्राइम की रोकथाम के लिए गोरखपुर रेंज में पहला साइबर थाना खोला गया. इस थाने के लिए पूरी तरह से एक अलग टीम तैयार की गई है. थाने का उद्घाटन डीआईजी रेंज राजेश मोडक डी राव  ने किया.

थाना एडवांस सॉफ्टवेयर और एक्सपर्ट टेक्निकल स्टाफ के जरिये यहां से साइबर क्राइम पर कंट्रोल किया जाएगा. यह साइबर क्राइम थाना गोरखपुर पुलिस लाइन में महिला थाना के सामने खोला गया है, जिसका उद्घाटन डीआईजी रेंज गोरखपुर परिक्षेत्र गोरखपुर राजेश मोडक डी राव  ने किया.

ऑनलाइन ठगी बैंकों से धोखाधड़ी एटीएम पिन पूछकर फ्रॉड करना फेसबुक व्हाट्सएप इंस्ट्राग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर किसी भी तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी जैसे अपराधों से निपटने के लिए गोरखपुर के पुलिस लाइन में साइबर क्राइम थाने का शुभारंभ किया गया है.

ये रेंज का पहला थाना है, जिसमें गोरखपुर समेत देवरिया महराजगंज कुशीनगर में हुए साइबर क्राइम की मॉनिटरिंग की जाएगी. इसके अलावा इस थाने में ही मंडल भर में हुए साइबर क्राइम की एफआईआर भी दर्ज कराई जा सकेगी.

एडवांस सॉफ्टवेयर के जरिये साइबर क्राइम पर किया जाएगा कंट्रोल डीआईजी रेंज राजेश मोडक डी राव ने बताया की रेंज के चारों जिलो में जो साइबर क्राइम के मामले आते हैं. उनके अलग-अलग जगहों पर निस्तारण में दिक्कत हो रही थी.

प्रदेश के सभी रेंज के मुख्यालयों पर साइबर क्राइम के थाने खुले हैं, जो भी संबंधित जिलों से होंगे या जिलों के थानों से होंगे वे सब यहां आएंगे  इसके अलावा जो भी साइबर अपराध हैं उनकी एफआईआर भी यहीं दर्ज होगी.

इसके साथ ही सीसीटीएनएस का नेटवर्क  उससे इसको जोड़ लेंगे इसमें थोड़ा समय लग सकता है लेकिन अब सबकुछ यहीं से होगा और इसकी इंवेस्टिगेशन भी यहीं से होगी साइबर फ्रांड ने अपना स्वरूप बदल लिया है यह प्रदेश ही नहीं देश भर चल रहा है. अब साइबर क्राइम पर रोक लगाने में  विशेष सुविधा मिलेगी.

इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ सुनील गुप्ता, पुलिस अधीक्षक नगर डॉक्टर, कौस्तुभ पुलिस अधीक्षक क्राइम अशोक कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक आदित्य प्रकाश वर्मा, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी विपुल कुमार, श्रीवास्तव पुलिस अधीक्षक उत्तरी अरविंद कुमार पांडेय, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ अपराध प्रवीण कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी कैंट सुमित शुक्ला, क्षेत्राधिकारी कोतवाली बी पी सिंह सहित प्रभारी साइबर अपराध थाना गोरखपुर विवेक मिश्रा, उप निरीक्षक साइबर अपराध थाना गोरखपुर उपेंद्र कुमार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक गोरखपुर उमेश कुमार दुबे मौजूद रहे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राजद को बड़ा झटका: वैशाली के पूर्व सांसद रघुवंश प्रसाद सिंह का इस्तीफा

Next Post

डर गया ड्रैगन… लद्दाख की सीमा से पीछे हटने को राजी

Next Post
डर गया ड्रैगन… लद्दाख की सीमा से पीछे हटने को राजी

डर गया ड्रैगन... लद्दाख की सीमा से पीछे हटने को राजी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d