BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना वायरस: भारत में पहली मौत, पूरा देश हाई अलर्ट मोड पर

by bnnbharat.com
March 13, 2020
in समाचार
कोरोना वायरस: भारत में पहली मौत, पूरा देश हाई अलर्ट मोड पर
Share on FacebookShare on Twitter

Kalburgi (Karnataka): कोरोना से मौत की यह घटना कर्नाटक के कलबुर्गी में हुई है. कोरोना वायरस से भारत में यह पहली मौत की घटना है कोरोना से जिनकी मौत हुई है उनकी उम्र 76 वर्ष है और वह सऊदी अरब से भारत लौटे थे.

कर्नाटक राज्य के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने कहा है कि
“इस मामले में सभी दिशानिर्देशों का पूरी तरह पालन किया जा रहा है. उन्हें दूसरों से अलग रखा गया है और बीते दिनों में जिन लोगों के संपर्क में वो आए हैं. उन सभी को तलाशने की कोशिश की जा रही है.
ये व्यक्ति तेलंगाना के एक निजी अस्पताल में भी गए थे. इस कारण तेलंगाना सरकार को भी सूचित किया गया है.”

कब और कैसे हुई मौत

सरकार द्वारा जारी एक बयान के अनुसार सऊदी अरब से लौटने के बाद सांस लेने में परेशानी, खांसी और निमोनिया की शिकायत हुई. जिसके बाद 6 मार्च को एक डॉक्टर ने उनके घर पर ही उनका इलाज किया.

Ministry of Health, Govt of India: Death of a 76-year-old male from #Karnataka is confirmed to be caused due to co-morbidity and he has also tested positive for #COVID19. https://t.co/Q9gSsUrYy8

— ANI (@ANI) March 12, 2020

लेकिन स्वास्थ्य लगातार बिगड़ने के बाद 9 मार्च को कलबुर्गी में एक निजी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया. अस्पताल में प्रारंभिक जांच में पाया गया कि उन्हें कोरोना वायरस संक्रमण हो सकता है.

इसके बाद 9 तारीख को विस्तृत जांच के लिए उनके थूक के नमूने को बंगलुरु की एक लैब में भेजा गया था. लेकिन जांच के नतीजे आने से पहले ही कलबुर्गी अस्पताल की सलाह के ख़िलाफ़ जा कर उनके परिवार वालों ने उन्हें हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया.

कलबुर्गी के डिप्टी स्वास्थ्य कमिश्नर ने उन व्यक्ति के परिवार वालों से बात कर उन्हें इलाज के लिए कलबुर्गी के गुलबर्ग इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेस एंड हॉस्पिटल (जीआईएमएस) में भर्ती कराने के लिए मनाने की कोशिश की जहां कोरोना वायरस संक्रमण वाले मरीज़ों को रखने के लिए आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है.

परिवार वालों के इनकार के बाद उनका इलाज हैदराबाद में जारी रहा.

बाद में 10 मार्च को जब उन्हें जीआईएमएस लाया जा रहा था रास्ते में उनकी मौत हो गई.

कर्नाटक प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री बी श्रीरामुलू ने एक ट्वीट कर कहा है कि इन व्यक्ति की कोरोना वायरस संक्रमण की जांच रिपोर्ट पॉज़िटिव आई थी. बीते दिनों में जिन लोगों से उनकी मुलाक़ात हुई थी उन्हें तलाशने की कोशिश की जा रही है.

हालांकि कर्नाटक में स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि स्पष्ट तौर पर से नहीं कहा जा सकता कि ये मौत कोविड 19 के कारण हुई है क्योंकि जिनकी मौत हुई उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कई दूसरी समस्याएं भी थीं.

अधिकारियों का कहना है कि ऐसे में आम तौर पर मौत के कारणों की जांच का पता लगाने के लिए पोस्टमॉर्टम का सहारा लिया जाता है, लेकिन इस मामले में ऐसा नहीं होगा क्योंकि शव को तुरंत दफना दिया गया है.

भारत सरकार ने #COVID19 के लिए राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए। pic.twitter.com/Tmt2241Vtt

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 12, 2020

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने कहा,

“भारत सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार शव को पूरी तरह से डिसइन्फेक्ट कर दफना दिया गया है.”

 

Credit: Local Khabar

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आइस फैक्ट्री गैस रिसाव में एक कि मौत, 30 बीमार

Next Post

नगर निगम कर्मियों ने 16 से हड़ताल पर जाने की दी चेतावनी

Next Post
नगर निगम कर्मियों ने 16 से हड़ताल पर जाने की दी चेतावनी

नगर निगम कर्मियों ने 16 से हड़ताल पर जाने की दी चेतावनी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d