BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जम्मू एवं कश्मीर में अनुच्छेद 370 खत्म करने के बाद पहली मुठभेड़, SPO शहीद

by bnnbharat.com
August 21, 2019
in समाचार
जम्मू एवं कश्मीर में अनुच्छेद 370 खत्म करने के बाद पहली मुठभेड़, SPO शहीद

First encounter after finishing Article 370 in Jammu and Kashmir, SPO martyred

Share on FacebookShare on Twitter

श्रीनगर : जम्मू एवं कश्मीर के बारामूला जिला में मंगलवार रात आतंकवादियों से मुठभेड़ में राज्य पुलिस के एक एसपीओ शहीद हो गए और एक अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गया. राज्य को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को खत्म करने के बाद प्रदेश में यह पहली मुठभेड़ है. सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के दौरान एक आतंकवादी भी मार गिराया, जिसकी पहचान की जा रही है. पुलिस ने बताया कि शहीद पुलिसकर्मी का नाम बिलाल था.

पुलिस ने कहा कि घायल उप-निरीक्षक अमरदीप परिहार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सुरक्षा बलों और हथियारबंद आतंकवादियों के बीच मंगलवार शाम शुरू हुई मुठभेड़ मध्यरात्रि तक जारी थी. बुधवार तड़के 5.30 बजे जम्मू एवं कश्मीर पुलिस ने ट्वीट कर मुठभेड़ खत्म होने की जानकारी दी.

Also Read This:- ग्रीक के पोरस द्वीप में हेलीकॉप्टर दुर्घटना, 3 की मौत

राज्य पुलिस ने ट्वीट किया, “मुठभेड़ खत्म हो गई. एक आतंकवादी मारा गया, जिसकी पहचान की जा रही है. हथियार और गोला-बारूद बरामद. हमारे साथी एसपीओ बिलाल शहीद हो गए. एसआई अमरदीप परिहार घायल हो गए और आर्मी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है.”

मुठभेड़ में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच भारी गोलीबारी हुई. गोलीबारी बारामूला में मंगलवार शाम लगभग पांच बजे शुरू हुई और जनता के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी गई.

जम्मू एवं कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को केंद्र सरकार द्वारा पांच अगस्त को खत्म करने के बाद सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच पहली मुठभेड़ थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

चीनी प्रौद्योगिकी कंपनी हुआवेई शुक्रवार को लॉन्च करेगा पहली कॉमर्शियल AI चिप

Next Post

शुरुआती कारोबार में 90 अंक फिसला सेंसेक्स

Next Post
शुरुआती कारोबार में 90 अंक फिसला सेंसेक्स

शुरुआती कारोबार में 90 अंक फिसला सेंसेक्स

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d