दिल्ली: बालोतरा के निकटवर्ती किटनोद गांव में एक प्रेमी जोड़े के मौत की खबर से सनसनी फैल गई. देर रात प्रेमी जोडा घर से दूर पहाड़ी पर पहुंचा. पहले पहाड़ी पर मस्ती की फिर प्रेमिका का गला रेत कर मौत के घाट उतारने के बाद प्रेमी ने भी पहाड़ी से कूद कर आत्म हत्या कर दी.
पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सुपुर्द:
गुरूवार सवेरे पहाडी में मृतकों के शव दिखने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिस पर घटना स्थन पर पुलिस ने पहुंच कर जायजा लेते हुए शवों की शिनाख्त करते हुए परिजनों को सूचना दी और घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपतसिंह भाटी और डीएसपी सुभाषा खोजा ने घटना स्थल पर पहुंचे. पुलिस ने परिजनों की मौजदूगी मे आस-पास तस्दीक करने के बाद शवों को बालोतरा नाहटा अस्पताल की मोर्चरी में लाकर पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द किया.
क्या हैं पूरा घटनाक्रम:
पुलिस ने बताया कि देर रात लडक़ी और लडक़ा घर से निकले और नजदीकी पहाडी पर पहुंचे जहां पर पुलिस को पानी की बोतले, बिछाने की राली और ओढ़ने का शॉल मिली, उस पर खून के धब्बे भी लगे मिले जिसके आधार पर पुलिस ने पता लगाया कि प्रेमी ने पहले प्रेमिका का गला काटा और फिर कुछ दूर जाकर स्वयं ने पहाडी से कूद कर खुदकुशी कर दी.

