उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. अपने व्यापार में घाटे और बकाए से व्यापारी इस कदर परेशान हो गया कि उसने बीवी-बच्चों के साथ आत्महत्या कर ली. वाराणसी में आदमपुर के नचनी कुंआ (मुकीमगंज) में पति ने बच्चों और पत्नी की हत्या के बाद खुद फांसी लगा ली. एक कमरे में बेड पर बच्चों का शव और दूसरे कमरे में बेड पर पत्नी व बगल में फांसी पर लटका पति का शव मिला. मरने से पहले बिजनेसमैन ने 112 डायल कर पुलिस को बताया कि वह परिवार सहित जान देने जा रहा है. जब तक पुलिस पहुंची चारों ने जान दे दी थी.
घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस के साथ एसएसपी भी पहुंचे हैं. घटना के अन्य कारणों की पड़ताल की जा रही है. प्रथम दृष्टया लगता है कि आर्थिक समस्या के कारण परिवार ने आत्मघाती कदम उठाया.
पुलिस ने मकान का दरवाजा खुलवा कर बिजनेसमैन चेतन के बारे में पूछा तो उसके पिता ने कहा कि ऊपर छत वाले कमरे में लोग सो रहे हैं. पुलिस ने ऊपर छत के कमरे में देखा तो एक कमरे में पति चेतन, पत्नी ऋतु फंदे से लटक रहे थे. दूसरे कमरे में बेटे हर्ष और बेटी गुनगुन का शव बिस्तर पर पड़ा था. फॉरेंसिक विभाग की टीम भी बुलाई गई. अधिकारी घटना के कारणों की पड़ताल में जुटे हैं.

